menu-icon
India Daily

पार्टनर से अलग होने का खौफनाक तरीका, जानें अचानक क्यों ट्रेंड कर रहा 'अल्पाइन डिवोर्स'?

'अल्पाइन डिवोर्स' एक खतरनाक और डरावना ट्रेंड है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह कोई कानूनी तलाक नहीं है, बल्कि रिश्ते को खत्म करने का एक क्रूर और जानलेवा तरीका है, जिसमें एक पार्टनर अपने साथी को घने जंगल, बर्फीले पहाड़ों या दूर-दराज के ट्रेकिंग रूट पर ले जाता है और बीच रास्ते में अकेला छोड़कर चला जाता है.

antima
Edited By: Antima Pal
पार्टनर से अलग होने का खौफनाक तरीका, जानें अचानक क्यों ट्रेंड कर रहा 'अल्पाइन डिवोर्स'?
Courtesy: x

'अल्पाइन डिवोर्स' एक खतरनाक और डरावना ट्रेंड है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह कोई कानूनी तलाक नहीं है, बल्कि रिश्ते को खत्म करने का एक क्रूर और जानलेवा तरीका है, जिसमें एक पार्टनर अपने साथी को घने जंगल, बर्फीले पहाड़ों या दूर-दराज के ट्रेकिंग रूट पर ले जाता है और बीच रास्ते में अकेला छोड़कर चला जाता है. यह ट्रेंड इसलिए खौफनाक है क्योंकि ऐसे जगहों पर मोबाइल नेटवर्क नहीं पहुंचता, रास्ते अज्ञात होते हैं और मौसम खराब होने पर जान का खतरा बढ़ जाता है. 

पार्टनर से अलग होने का खौफनाक तरीका

कई मामलों में लोग ठंड, भूख या दुर्घटना से घायल हो जाते हैं या जान गंवा बैठते हैं. सोशल मीडिया पर महिलाएं अपने अनुभव शेयर कर रही हैं कि कैसे उनका पार्टनर अचानक तेज चलने लगा और उन्हें पीछे छोड़ दिया, जिससे उन्हें अकेले वापस लौटना पड़ा. इस टर्म की शुरुआत 1893 में रॉबर्ट बार नाम के लेखक की एक सस्पेंस कहानी 'एन अल्पाइन डिवोर्स' से हुई, जिसमें एक पति अपनी पत्नी को पहाड़ पर ले जाकर मारने की कोशिश करता है.

फरवरी 2026 में टिकटॉक वीडियो हुआ था वायरल

आज यह कहानी सच जैसी लग रही है. हाल ही में फरवरी 2026 में एक टिकटॉक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक महिला ने बताया कि वैलेंटाइन डे पर हाइकिंग के दौरान उसका बॉयफ्रेंड उसे अकेला छोड़ गया. इस वीडियो को करोड़ों व्यूज मिले और कमेंट्स में दर्जनों महिलाओं ने अपनी समान कहानियां साझा कीं. इससे "अल्पाइन डिवोर्स" नाम ट्रेंड बन गया. इसके अलावा जनवरी 2025 में ऑस्ट्रिया में एक केस सुर्खियों में आया, जहां एक क्लाइंबर को अपनी गर्लफ्रेंड को सबसे ऊंचे पहाड़ पर अकेला छोड़ने के कारण उसकी मौत का जिम्मेदार ठहराया गया. 

कोर्ट ने उसे लापरवाही से हत्या का दोषी माना और सजा सुनाई. विशेषज्ञों का कहना है कि यह व्यवहार रिश्तों में नियंत्रण, भावनात्मक क्रूरता और टकराव से बचने की कोशिश को दर्शाता है. कुछ लोग इसे सिर्फ ब्रेकअप का ड्रामेटिक तरीका मानते हैं, लेकिन ज्यादातर इसे रिलेशनशिप अब्यूज का रूप बताते हैं. सोशल मीडिया पर लोग चेतावनी दे रहे हैं कि आउटडोर डेट पर जाते समय सावधानी बरतें. हमेशा लोकेशन शेयर करें, किसी को बताएं कि कहां जा रहे हैं, अकेले न जाएं और अगर पार्टनर का व्यवहार संदिग्ध लगे तो इंस्टिंक्ट पर भरोसा करें.