किडनी हो रही है खराब और आप है अंजान, ऐसे करे चैक


Babli Rautela
09 Mar 2026

यूरिन में असामान्य बदलाव

    पेशाब की मात्रा बढ़ना या कम होना, रात में बार-बार उठना, रंग गहरा होना या धुंधला दिखना किडनी की कमजोरी का पहला संकेत हो सकता है.

झागदार पेशाब का आना

    पेशाब में साबुन जैसे झाग बनना और वे देर तक न मिटना प्रोटीन के रिसाव (प्रोटीनयूरिया) का संकेत है, जो किडनी डैमेज की शुरुआत दर्शाता है.

पैरों-टखनों में सूजन

    किडनी अतिरिक्त नमक और पानी बाहर न निकाल पाए तो पैर, टखने या हाथों में सूजन आ जाती है.

चेहरे और आंखों के आसपास सूजन

    सुबह उठते ही आंखों के नीचे फूलापन या चेहरे पर सूजन दिखना किडनी फंक्शन कम होने का आम लक्षण है.

लगातार थकान और कमजोरी

    विषैले पदार्थों का जमाव और एनीमिया की वजह से पूरे दिन थकान महसूस होना, बिना मेहनत के भी कमजोरी आना किडनी समस्या का बड़ा संकेत है.

मुंह में धातु जैसा स्वाद

    टॉक्सिन्स बढ़ने से मुंह में मेटालिक टेस्ट आना, भूख न लगना या खाना खाने में अरुचि होना किडनी की कार्यक्षमता घटने का संकेत देता है.

मतली, उल्टी या पेट की परेशानी

    शरीर में अपशिष्ट जमा होने से जी मिचलाना, उल्टी आना या पाचन तंत्र प्रभावित होना आम हो जाता है.

मांसपेशियों में ऐंठन

    इलेक्ट्रोलाइट्स का असंतुलन होने से पैरों या शरीर में बार-बार ऐंठन आना, त्वचा पर लगातार खुजली होना किडनी खराब होने का संकेत है.

सांस फूलना

    फेफड़ों में तरल जमा होने या एनीमिया से सांस लेने में तकलीफ, त्वचा सूखी और खुजलीदार होना भी गंभीर चेतावनी है.

More Stories