menu-icon
India Daily

Shardiya Navratri 2025: डांडिया नाइट में दिखना है सबसे खूबसूरत, ट्राई करें ये 5 ट्रेंडी मेकअप लुक

Navratri 2025: गरबा नाइट हो या दोस्तों के साथ डांडिया पार्टी, सही कपड़े और रंगों का कॉम्बिनेशन हर मूड को और भी मजेदार बना देता है. इस साल की नवरात्रि में, कुछ नए स्टाइल और क्लासिक पारंपरिक परिधान आपको एक अलग और यादगार लुक देंगे.

princy
Edited By: Princy Sharma
Shardiya Navratri 2025: डांडिया नाइट में दिखना है सबसे खूबसूरत, ट्राई करें ये 5 ट्रेंडी मेकअप लुक
Courtesy: Pinterest

Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि और डांडिया नाइट्स का असली मजा सिर्फ रंग-बिरंगी रोशनियों, सुरों और ताल में ही नहीं, बल्कि आपके स्टाइल और त्योहार की तैयारी में भी है. यही वो समय है जब परंपरा और फैशन मिलकर आपके लुक को खास बनाते हैं. चटख कपड़ों, रंग-बिरंगे लहंगों और हल्के दुपट्टों की धुन पर जब आपके पैर थिरकते हैं, तो सबकी नजरें आप पर टिक जाती हैं.

नवरात्रि के त्योहार पर, आप पारंपरिक परिधानों के साथ स्टाइलिश एक्सेसरीज पहनकर अपने शानदार लुक को निखार सकती हैं. गरबा नाइट हो या दोस्तों के साथ डांडिया पार्टी, सही कपड़े और रंगों का कॉम्बिनेशन हर मूड को और भी मजेदार बना देता है. इस साल की नवरात्रि में, कुछ नए स्टाइल और क्लासिक पारंपरिक परिधान आपको एक अलग और यादगार लुक देंगे.

बोल्ड और स्टाइलिश

इस नवरात्रि, नीला रंग मेकअप में फिर से अपनी जगह बना रहा है. आप पेस्टल ब्लू से लेकर डार्क ब्लू तक के आईशैडो का इस्तेमाल करके अपनी आंखों को सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बना सकता है. आप चाहें तो डार्क ब्लू आईलाइनर लगाकर अपनी आंखों को एक ड्रामेटिक लुक दे सकती हैं. अगर आपकी आंखें बोल्ड हैं, तो अपने चेहरे के बाकी मेकअप को लाइट और न्यूड रखें.

मैट लुक

नवरात्रि के दौरान ब्राउन, चॉकलेट या कैरेमल शेड्स की मैट लिपस्टिक ट्रेंड में है. मैट फाउंडेशन और लाइट कॉन्टूरिंग से अपने चीकबोन्स को हाइलाइट करें. आंखों पर पतला आईलाइनर और मस्कारा लगाने से 90 के दशक का क्लासिक और सॉफ्ट लुक मिलेगा.

ग्लॉसी लिप्स

अगर आपको ग्लॉसी लुक पसंद है, तो न्यूड, पीच या पिंक शेड्स की ग्लॉसी लिपस्टिक ट्राई करें. आप चाहें तो अपनी पसंदीदा लिपस्टिक के ऊपर क्लियर ग्लॉस लगाकर और भी ब्राइट लुक पा सकती हैं. इस दौरान अपने आई मेकअप को बेहद सिंपल रखें.

आईलाइनर के साथ एक्सपेरिमेंट करें

ज्यामितीय पैटर्न वाले आईलाइनर इस साल का नया क्रेज हैं. ब्लैक आईलाइनर के अलावा, आप मैटेलिक और नियॉन रंगों से भी अपनी आंखों पर आकर्षक पैटर्न बना सकती हैं. अगर आपकी आंखें बोल्ड हैं, तो अपने लिप्स का रंग हल्का रखें ताकि लुक संतुलित और खूबसूरत लगे.