menu-icon
India Daily

हाड़ कपा देने वाली ठंड में फट जाएगा Room Heater! हो गई अगर ये पांच गलती

ठंड के मौसम में रूम हीटर घर को गर्म रखने का सबसे आसान और लोकप्रिय साधन है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि रूम हीटर का गलत तरीके से उपयोग करने पर यह खतरनाक साबित हो सकता है? कई बार हमारी छोटी-छोटी लापरवाहियां बड़े हादसों का कारण बन जाती हैं.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
हाड़ कपा देने वाली ठंड में फट जाएगा  Room Heater! हो गई अगर ये पांच गलती
Courtesy: Pinteres

Room Heater Blast: सर्दियों का मौसम आते ही रूम हीटर का इस्तेमाल बढ़ जाता है. यह ठंड से राहत दिलाने का सबसे आसान और प्रभावी साधन है. लेकिन अगर इसका इस्तेमाल सही तरीके से न किया जाए, तो यह खतरनाक साबित हो सकता है.

आइए जानते हैं उन 5 सामान्य गलतियों के बारे में, जो रूम हीटर के उपयोग के दौरान अक्सर की जाती हैं और जिन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है.

1. हीटर को लंबे समय तक चालू रखना

कई लोग हीटर को लगातार चालू रखते हैं, जिससे यह ज्यादा गर्म होकर आग लगने की संभावना बढ़ा देता है. हीटर को समय-समय पर बंद कर ठंडा होने का समय दें और ऑटोमैटिक कट-ऑफ वाले हीटर का इस्तेमाल करें.

 2. इलेक्ट्रिक सॉकेट का ओवरलोड होना

एक ही सॉकेट में कई उपकरण जोड़ने से बिजली का ओवरलोड हो सकता है. यह शॉर्ट सर्किट या आग का कारण बन सकता है. रूम हीटर के लिए हमेशा एक अलग और मजबूत सॉकेट का इस्तेमाल करें.  

3. हीटर के पास ज्वलनशील वस्तुएं रखना

हीटर के पास कपड़े, पर्दे, कंबल या कागज जैसी ज्वलनशील वस्तुएं रखना खतरनाक है. हमेशा सुनिश्चित करें कि हीटर के आसपास कम से कम तीन फीट का खाली स्थान हो.  

4. खराब क्वालिटी का हीटर खरीदना

सस्ता और खराब क्वालिटी का हीटर खरीदना आपके और आपके परिवार की सुरक्षा के लिए खतरनाक हो सकता है. हमेशा ब्रांडेड और ISI-मार्क वाले हीटर का ही चयन करें, जो सुरक्षा मानकों का पालन करता हो.

5.हीटर का इस्तेमाल वेंटिलेशन के बिना करना

रूम हीटर बंद कमरे में ऑक्सीजन की कमी और कार्बन मोनोऑक्साइड के स्तर को बढ़ा सकता है. यह स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है. रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय कमरे में हल्की वेंटिलेशन की व्यवस्था जरूर रखें.

सावधानी ही सुरक्षा है

रूम हीटर का सही इस्तेमाल न केवल आपको ठंड से बचाएगा, बल्कि किसी अप्रिय घटना से भी सुरक्षा प्रदान करेगा. इन गलतियों को न दोहराएं और अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें. ठंड का आनंद लें, लेकिन सतर्क रहना न भूलें.