menu-icon
India Daily

होली के बाद स्किन डल होने का है डर? बेसन हल्दी का ये नुस्खा 15 मिनट में देगा नेचुरल ग्लो

होली खेलना सभी को पसंद है, लेकिन इसके बाद की स्किन डलनेस से लोग परेशान हो जाते हैं. ऐसे में आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है आज हम आपको एक खास नुस्खा बताएंगे.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
होली के बाद स्किन डल होने का है डर? बेसन हल्दी का ये नुस्खा 15 मिनट में देगा नेचुरल ग्लो
Courtesy: India Daily

होली का त्योहार खुशियों का होता है, लेकिन रंग खेलने की वजह से त्वचा की हालत खराब हो जाती है. केमिकल लोगों के स्किन को रूखा और बेजान बना देते हैं. कई बार तो रंग त्वचा से निकलता भी नहीं है ऐसे में लोग इसे निकालने के लिए अपनी स्किन के साथ ज्यादा सख्ती से पेश आते हैं. 

रंग हटाने के लिए आपको अपनी स्किन के साथ सख्ती से पेश आने की कोई जरूरत नहीं है. आज हम आपको यहां कुछ उपाय बता रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आपके स्किन से कलर तो निकल ही जाएगी साथ ही चेहरे पर नेचुरल ग्लो भी आएगा. 

क्यों जरूरी है उबटन

होली में अक्सर ऑर्गेनिक रंगों का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है, लेकिन इसके बाद भी कई लोग ऐसा नहीं कर पाते या फिर करते हैं तो फर्जी हरबल के शिकार बन जाते हैं. इसके बाद इसे अपने स्किन से निकालने के लिए बार बार साबुन या फेसवॉश लगाते हैं. जिससे त्वचा और ज्यादा ड्राई हो सकती है, ऐसे में घर का बना उबटन स्किन को बिना नुकसान पहुंचाए साफ करता है. यह डेड स्किन हटाता है, पोर्स को क्लीन करता है और रंगत निखारने में मदद करता है.

उबटन बनाने के लिए जरूरी सामग्री

इस पारंपरिक उबटन को बनाने के लिए आपको चाहिए बेसन, दही या कच्चा दूध, हल्दी, नींबू का रस और बादाम या नारियल का तेल. अगर आपने 2 चम्मच बेसन लिया है तो उतनी ही मात्रा में दही लें. हल्दी इसकी आधी मात्रा में डालें. अगर पेस्ट ज्यादा गाढ़ा हो जाए तो थोड़ा कच्चा दूध या गुलाबजल मिलाकर इसे स्मूथ बना सकते हैं. नींबू का रस कम मात्रा में ही डालें क्योंकि यह एसिडिक होता है. जिनकी स्किन सेंसिटिव है वे नींबू का इस्तेमाल न करें.

ऐसे तैयार करें उबटन

इस खास उबटन को बनाने के लिए एक साफ बाउल लें और उसमें बेसन छान लें. अब इसमें दही मिलाएं. फिर हल्दी और थोड़ा सा तेल डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर गाढ़ा और स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें. अब इसमें जरूरत के अनुसार कुछ बूंद नींबू का रस मिलाएं. ध्यान रखें कि पेस्ट न ज्यादा पतला न हो और न ही ज्यादा सख्त हो. आप चाहें तो होली से एक दिन पहले भी इसे तैयार कर के फ्रिज में रख सकते हैं. यह आपके स्किन को ग्लो के साथ सूदिंग भी देगी.

कैसे लगाएं उबटन

इस उबटन को चेहरे से लेकर पूरे शरीर पर लगाया जा सकता है. इसे लगाने के बाद कम से कम 15 मिनट तक लगा रहने दें. जब यह लगभग सूख जाए तो हाथों में थोड़ा दूध या गुलाबजल लेकर सर्कुलर मोशन में हल्की मसाज करें. इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से नहा लें. यह तरीका रंग को धीरे धीरे हटाता है और त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाता.

Topics