menu-icon
India Daily

'पापा अगर कुछ हुआ तो...,' UAE में फंसी छह साल की बेटी का मैसेज सुन रो पड़े एक्टर एमी विर्क

पंजाबी सिंगर और एक्टर एमी विर्क ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर कर बताया कि UAE में उनकी पत्नी और छह साल की बेटी तनावपूर्ण हालात में हैं. उन्होंने बेटी का भावुक मैसेज साझा किया और शांति की दुआ की.

babli
Edited By: Babli Rautela
'पापा अगर कुछ हुआ तो...,' UAE में फंसी छह साल की बेटी का मैसेज सुन रो पड़े एक्टर एमी विर्क
Courtesy: Instagram

मुंबई: पंजाबी सिंगर और एक्टर एमी विर्क ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि यूनाइटेड अरब अमीरात में उनकी पत्नी और छह साल की बेटी मौजूदा क्षेत्रीय तनाव के बीच मुश्किल हालात का सामना कर रही हैं. 33 साल के एमी विर्क ने स्वीकार किया कि एक पब्लिक फिगर के रूप में लोग उन्हें मजबूत मानते हैं, लेकिन एक पति और पिता के तौर पर वह भी अंदर से उतने ही चिंतित और भावुक हैं.

सोमवार 2 मार्च को इंस्टाग्राम पर साझा किए गए अपने पोस्ट में एमी ने लिखा कि उनकी पत्नी और बेटी इस समय UAE में हैं. ऐसे में हर खबर उनके लिए बेहद निजी और भारी महसूस होती है. उन्होंने अपनी छह साल की बेटी का मैसेज शेयर करते हुए लिखा कि बेटी ने कहा पापा अगर कुछ हुआ तो मैं अपने बिस्तर के नीचे छिप जाऊंगी. मैं एक मजबूत लड़की हूं, पापा चिंता मत करो. एमी ने लिखा कि यह वो शब्द नहीं हैं जो कोई पिता अपनी छोटी बेटी से सुनना चाहता है. उन्होंने माना कि ऐसे समय में इमोशनल और तनाव में न रहना नामुमकिन है.

हर खबर लगती है पर्सनल

सिंगर ने कहा कि हर न्यूज अपडेट उनके लिए सिर्फ एक हेडलाइन नहीं बल्कि एक व्यक्तिगत चिंता बन जाती है. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि सिर्फ उनका परिवार ही नहीं बल्कि कई और परिवार भी इसी डर और असमंजस से गुजर रहे होंगे. उन्होंने अपनी दुआएं सिर्फ अपने अपनों के लिए नहीं बल्कि उन सभी लोगों के लिए मांगी जो इस हालात से प्रभावित हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ammy virk (@ammyvirk)

UAE सरकार का जताया आभार

एमी विर्क ने अपने पोस्ट में UAE सरकार और अधिकारियों का धन्यवाद भी किया. उन्होंने लिखा कि उन्हें जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार वहां की सरकार लोगों को सुरक्षित और सहयोग देने के लिए लगातार मेहनत कर रही है. उन्होंने कहा कि वह इस कोशिश के लिए दिल से आभारी हैं.