menu-icon
India Daily

शादी से पहले पाना चाहते हैं लंबे और चमकदार बाल? तो घर पर बनाएं ये जादुई तेल, जानें बनाने का तरीका

अगर आप शादी से पहले घने और लंबे पाना चाहते हैं घर पर ये जादुई तेल जरूर बनाएं. यह तेल लगाने से हफ्तेभर में रिजल्ट दिखने लगेगा. चलिए आर्टिल में जानते हैं बनाने का तरीका.

princy
Edited By: Princy Sharma
Homemade Hair Oil India Daily
Courtesy: Grok

नई दिल्ली: अगर आपकी शादी का दिन जल्द ही आ रहा है, लेकिन आप बालों के झड़ने या बेजान, छोटे बालों की वजह से परेशान हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है! कई दुल्हनें शादी से पहले अपने बालों को लेकर चिंतित रहती हैं, लेकिन ब्यूटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि आप सैलून ट्रीटमेंट पर हजारों खर्च किए बिना, प्राकृतिक रूप से लंबे, चमकदार और मजबूत बाल पा सकती हैं.

इस आर्टिकल में हम आपको एक घरेलू तेल बनाने की विधि बताई है जो आपके बालों को कुछ ही महीनों में खूबसूरत बना सकती है. कई महिलाएं बालों के झड़ने, रूसी और दोमुंहे बालों जैसी समस्याओं से जूझती हैं और महंगे बाजारू उत्पाद भी हमेशा मदद नहीं करते. लेकिन इस आसान तेल से आप अपने बालों को गहराई से पोषण दे सकती हैं और अपनी शादी के दिन से पहले उनकी प्राकृतिक चमक वापस ला सकती हैं.

सामग्री:

  • जैतून का तेल
  • नारियल का तेल
  • मेथी दाना
  • प्याज का रस

तेल बनाने की विधि

सबसे पहले, आप एक छोटे कटोरे में दो बड़े चम्मच जैतून का तेल लें. इसमें नारियल का तेल और प्याज का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं. फिर, इस मिश्रण को एक साफ बोतल में डालें और इसमें एक छोटा चम्मच मेथी के दाने जरूर डालें. इसे अच्छी तरह हिलाएं और घर पर ही बाल बढ़ाने के लिए तेल तैयार है.  

कब करें हेयर वॉश?

इस तेल को हर दूसरे दिन अपने स्कैल्प पर लगाएं. रक्त संचार बेहतर करने के लिए कुछ मिनट तक अपने स्कैल्प पर हल्के हाथों से मालिश करें. तेल को अपने बालों पर कम से कम 30 मिनट तक लगा रहने दें और फिर धो लें. अच्छे रिजल्ट के लिए आप इसे रात भर भी लगा सकते हैं और सुबह हल्के शैम्पू से धो सकते हैं. कुछ ही हफ्तों में, आप देखेंगे कि आपके बाल लंबे, घने और प्राकृतिक रूप से चमकदार हो गए हैं. 

Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.