दिसंबर-जनवरी में भारत की इन जगहों पर लें स्नोफॉल का मजा
मनाली
हिमाचल प्रदेश के मनाली में सीजन का पहला स्नोफॉल नवंबर में होता है. स्नोफॉल देखने के लिए आप मनाली जा सकते हैं.
धनोल्टी
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में मौजूद धनोल्टी एक काफी अच्छा हिलस्टेशन है. यहां के बर्फीले इलाके में आप स्कीइंग कैंपिंग का आनंद ले सकते हैं.
अल्मोड़ा
उत्तराखंड की वादियों में बसा यह शहर अल्मोड़ा एक अच्छा टूरिस्ट स्पॉट है. यह जगह हिमालय के बर्फीले पहाड़ों का मनमोहक नजारा आपको अपना दीवाना बना देगा.
गुलमर्ग
जम्मू कश्मीर का गुलमर्ग दिसंबर और जनवरी माह में जन्नत के समान हो जाता है. यहां पर आप घूमने जा सकते हैं.
औली
उत्तराखंड के औली को मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है. यहां का नजारा आपको मंत्रमुग्ध कर देगा.
लंबासिंगी
आंध्र प्रदेश का लंबासिंगी एक बेहद खूबसूरत गांव है. यहां पर आप नवंबर से जनवरी के बीच कभी भी आ सकते हैं.
दार्जिलिंग
दार्जिलिंग को बंगाल का मनाली कहा जाता है. हिमालय की तलहटी में बसा यह शहर काफी खूबसूरत है.
मुन्सियारी
उत्तराखंड के मुन्सियारी को छोटा कश्मीर कहा जाता है. यहां पर आप हिमालय के बर्फ से ढके पहाड़ों का नजारा ले सकते हैं.
नैनीताल
उत्तराखंड का नैनीताल एक बहुत ही खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट है. यहां की सुंदरता आपको दीवाना बना देगी.