हर रविवार बालों की इस खास तरीके से करें चंपी, हेल्दी बालों के साथ शरीर को भी मिलेगा आराम!
Hair Care Tips: एक्सपर्ट का मानना है कि हेयर ऑइलिंग सिर्फ बालों को पोषण देने का तरीका नहीं है, यह एक मानसिक और शारीरिक ताजगी का तरीका है. आजकल की तेज रफ्तार जिंदगी में यह एक सुखद आराम की प्रक्रिया बन सकती है.
Hair Oiling Tips: हर हफ्ते के संडे को खुद के लिए समय निकालना कितना जरूरी है, इस पर बहुत कम लोग ध्यान देते हैं. लेकिन इस रविवार से आप एक ऐसा तरीका अपना सकते हैं जो न केवल आपके बालों को स्वस्थ बनाएगा, बल्कि आपको मानसिक शांति और आराम भी देगा. यह आसान और पुरानी परंपरा है - 'हेयर ऑइलिंग'. यह सिर्फ एक बालों की देखभाल की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह आपकी शांति और ताजगी का राज बन सकती है.
एक्सपर्ट का मानना है कि हेयर ऑइलिंग सिर्फ बालों को पोषण देने का तरीका नहीं है, यह एक मानसिक और शारीरिक ताजगी का तरीका है. आजकल की तेज रफ्तार जिंदगी में यह एक सुखद आराम की प्रक्रिया बन सकती है.
कैसे करें हेयर ऑइलिंग?
सबसे पहले, अपने बालों को अच्छे से धो लें ताकि तेल को बालों में अच्छे से समा सके. अब कुछ बूंदें तेल की लें और उसे हल्का गर्म करें. फिर उसे धीरे-धीरे अपने सिर की त्वचा में हलके हाथों से, गोलाकार गति में मसाज करें. इस तरीके से न केवल तेल अच्छा से अवशोषित होगा, बल्कि आपके सिर की रक्त संचार भी बेहतर होगा. तेल लगाने के बाद अपने बालों को एक गर्म और मुलायम तौलिए में लपेट लें और 30 मिनट के लिए छोड़ दें. इ
Also Read
- Miss Grand International Rachel Gupta: छोड़ा या छिना...? क्यों रेचल गुप्ता लौटा रही है मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 का ताज?
- IPL 2025: पंजाब के खिलाफ क्वालीफायर मुकाबले से पहले बेंगलुरु के लिए चिंता का विषय, विराट कोहली से जुड़ा है मामला, देखें पूरी जानकारी
- 77th UN Peacekeepers Day: भारतीय सेना ने 77वें 'संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक दिवस' पर दी शहीदों को श्रद्धांजलि
कौन सा तेल है सबसे फायदेमंद?
कोकोनट ऑइल बालों के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. इसके छोटे molecules बालों के अंदर गहरे तक पहुंच सकते हैं, जिससे बालों को गहरी नमी और पोषण मिलता है. यह बालों के टूटने को कम करने में मदद करता है और उन्हें मजबूत और स्वस्थ बनाता है.
हेयर ऑइलिंग के फायदे
नारियल तेल से सिर की मसाज से तनाव कम होता है और मानसिक शांति मिलती है. यह आपकी नींद को भी बेहतर बना सकता है, इसलिए इसे रात के समय पर करना फायदेमंद हो सकता है. तेल से सिर की मसाज से बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है और टूटने की समस्या कम होती है. नियमित हेयर ऑइलिंग से बालों में नैचुरल शाइन आती है, जो बालों को ज्यादा सुंदर और शाइनिंग बनाती है.