menu-icon
India Daily

प्रेग्नेंसी में पाना चाहते हैं Deepika जैसी चमकदार त्वचा, अपनाएं ये 5 टिप्स, स्किन होगी खिली-खिली

Pregnancy Skin Care Tips: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं अपनी त्वचा का ध्यान रखना भूल जाती हैं, जिससे त्वचा बेजान नजर आने लगती है. आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसी ब्यूटी टिप्स जो हर प्रेग्नेंट महिला को अपनी खूबसूरती कायम रखने के लिए फॉलो करनी चाहिए.

India Daily Live
प्रेग्नेंसी में पाना चाहते हैं Deepika जैसी चमकदार त्वचा, अपनाएं ये 5 टिप्स, स्किन होगी खिली-खिली
Courtesy: Social Media

Pregnancy Beauty Tips: प्रेग्नेंसी का समय हर महिला के लाइफ का इमोशनल दौर होता है. इस दौरान उनका जीवन रोलर कोस्टर की तरह होता है. कभी आप बहुत खुश होते हो कभी दुखी महसूस करते हैं. जब आप प्रेग्नेंसी के दौर से गुजर रहे हैं होते हैं तो आपको महसूस होता है कि आप अपने अंदर पल रही दूसरी जिंदगी से कितने जुड़े हुए हैं. वहीं, एक महिला के शरीर में बहुत सारे बदलाव होते हैं.

ऐसे में महिलाएं अपनी त्वचा का ध्यान रखना भूल जाती हैं, जिससे त्वचा बेजान नजर आने लगती है. प्रेग्नेंसी में कुछ हार्मोनल चेंजेज भी होते हैं जो त्वचा की समस्याओं को जन्म दे सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसी ब्यूटी टिप्स जो हर प्रेग्नेंट महिला को अपनी खूबसूरती कायम रखने के लिए फॉलो करनी चाहिए.

हाइड्रेटेड रखें

भारी मात्रा में पानी पीना त्वचा के लिए बेहद जरूरी होता है. इसलिए कोशिश करें कि रोजाना प्रेग्नेंसी के दौरान कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं. सही मात्रा में पानी पीने से आपकी स्किन हेल्दी और हाइड्रेट रहती है. जिससे आपकी स्किन ग्लोइंग नजर आती है.

स्किन केयर रूटीन

प्रेग्नेंसी में महिलाओं को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में अपनी त्वचा का ख्याल रखना न भूलें. ऐसे समय खुद की देखभाल करना बहुत जरूरी हो जाता है. इसलिए हफ्ते में 2-3 बार स्क्रब से एक्सफोलिएट करें और किसी भी प्रोडक्ट को अपनी त्वचा पर लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. इसके अलावा स्किन केयर रूटीन को जरूर फॉलो करें.

ब्यूटी प्रोडक्ट्स

प्रेग्नेंसी के दौरान केमिकल्स से बने ब्यूटी प्रोडक्ट्स से बचना बेहद जरूर है. ऐसे में सुरक्षित और  नैचुरल ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें. आप चाहें तो मुल्तानी मिट्टी, गुलाब जल, और नारियल तेल आदि का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

वर्कआउट करें

प्रेग्नेंसी के दौरान एक्सरसाइज करने से शरीर की एनर्जी बढ़ती है. वहीं, रोजाना वर्कआउट करने से बैक, हैंड्स, और पेल्विक एरिया मजबूत होता है. इसके साथ योग और एक्सरसाइज करने से आपके दिमाग को शांति मिलती है और स्ट्रेस भी कम होता है.  

हेल्दी डाइट

हेल्दी डाइट प्रेग्नेंसी में आपकी एनर्जी को बढ़ाता है. पोषक तत्वों से भरपूर डाइट जैसे कि फल, सब्जियां, अनाज, दूध, दही, मछली, और मूंगफली खाने से  आपकी स्किन हेल्दी रहेगी. वहीं, त्वचा को निखारता है, चमकदार बनाता है और ग्लोइंग मे रखने में भी मदद मिलती है.

Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  theindiadaily.com  इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.