menu-icon
India Daily

घर में मौजूद इन चीजों से करें वॉशिंग मशीन साफ, जमी गंदगी से तुरंत मिलेगा छुटकारा!

Washing Machine Hacks: वॉशिंग मशीन में साबुन, पानी और धूल की वजह से गंदगी जमा हो जाती है. यही कारण है कि वॉशिंग मशीन को समय-समय पर साफ करना चाहिए नहीं तो वॉशिंग मशीन जल्दी खराब हो सकती है. लेकिन कुछ आसान टिप्स की मदद से आप वॉशिंग मशीन का आसानी से साफ कर सकते हैं. आइए जानते हैं वॉशिंग मशीन को आप कैसे साफ रख सकते हैं. 

India Daily Live
घर में मौजूद इन चीजों से करें वॉशिंग मशीन साफ, जमी गंदगी से तुरंत मिलेगा छुटकारा!
Courtesy: Freepik

Washing Machine Cleaning Tips: वॉशिंग मशीन कपड़े धोने के काम को बहुत आसान बना देती है. लेकिन रोज कपड़े साफ करने से धीरे-धीरे वॉशिंग मशीन गंदी हो जाती है. वॉशिंग मशीन में साबुन, पानी और धूल की वजह से गंदगी जमा हो जाती है. यही कारण है कि वॉशिंग मशीन को समय-समय पर साफ करना चाहिए नहीं तो वॉशिंग मशीन जल्दी खराब हो सकती है. 

लेकिन कुछ आसान टिप्स की मदद से आप वॉशिंग मशीन का आसानी से साफ कर सकते हैं. ऐसे में वॉशिंग मशीन जल्दी खराब नहीं होगी. आइए जानते हैं वॉशिंग मशीन को आप कैसे साफ रख सकते हैं. 

नींबू 

नींबू वॉशिंग मशीन की गंदगी छुटाने में बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है. वॉशिंग मशीन साफ करने के लिए उसमें दो बड़े नींबू निचोड़ें. बता दें,  नींबू के रस में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो वॉशिंग मशीन में मौजूद गंदगी को साफ कर सकता है. इसके साथ वॉशिंग मशीन में मौजूद दुर्गंध से भी आप छुटकारा पा सकते हैं. 

गर्म पानी

आप चाहें तो खाली वॉशिंग मशीन को गर्म पानी से धोकर भी साफ कर सकते हैं. वॉशिंग मशीन को गर्म पानी से धोने से उसमें मौजूद बैक्टीरिया मारने में आसानी हो सकती है. 

सिरका और बेकिंग सोडा

वॉशिंग मशीन के अंदर 2 कप सिरका डालें और इसे हाई टेंपरेचर पर चलाएं.  इसके बाद मशीन में लगभग आधा कप बेकिंग सोडा डालें. अब आपको वॉशिंग मशीन को एक बार फिर से चलाना होगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिरके और बेकिंग सोडा वॉशिंग मशीन से गंदगी को हटाकर उसे चमकदार बना सकता है.

टूथपेस्ट

गंदी वॉशिंग मशीन को साफ करने के लिए टूथपेस्ट भी बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है. इसके लिए सबसे पहले टूथब्रश पर टूथपेस्ट लगाएं और फिर वॉशिंग मशीन के गंदे हिस्सों को अच्छी तरह से रगड़ें. इस घरेलू नुस्खे की मदद से आप अपनी वॉशिंग मशीन की डिटर्जेंट ट्रे या गैसकेट को भी साफ कर सकते हैं. 

Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  theindiadaily.com  इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.