लेजेंडरी एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. एक्टर को ये अवॉर्ड 8 अक्टूबर 2024 को 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान दिया जाएगा. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी अनाउंसमेंट करते हुए बताया कि मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मिलेगा. अभिनेता को ये सम्मान उनका इंडियन सिनेमा में योगदान देखते हुए किया जा रहा है.
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस बात का ऐलान करते हुए लिखा- कोलकाता की सड़कों से सिनेमा की दुनिया में ऊंचाई छूने तक. मिथुन दा की सिनेमाई जर्नी ने हर जनरेशन को इंस्पायर किया है. मैं ये ऐलान करते हुए सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि दादा साहेब फाल्के सेलेक्शन जूरी ने मिथुन चक्रवर्ती को इंडियन सिनेमा में उनके अहम योगदान के लिए सम्मानित करने का फैसला किया है.
Union Minister Ashwini Vaishnaw tweets "Honoured to announce that the Dadasaheb Phalke Selection Jury has decided to award legendary actor Mithun Chakraborty for his iconic contribution to Indian Cinema. To be presented at the 70th National Film Awards ceremony on October 8" pic.twitter.com/31ell7bD1D
— ANI (@ANI) September 30, 2024
मिथुन दा ने इंडस्ट्री में अपने कई साल दिए हैं और कहते हैं कि हिंदी सिनेमा में डिस्को डांस की शुरुआत इन्होंने ही की थी. एक्टर की इंडस्ट्री में जर्नी काफी इंस्पिरेशनल रही है. अभिनेता ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और वो सारी ब्लॉकबस्टर रही हैं. कोलकाता में जन्में मिथुन पेशे से एक्टर, प्रोड्यूसर और पॉलिटिशियन हैं. एक्टर ने अब तक 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. हिंदी भाषा के अलावा, मिथुन चक्रवर्ती ने बंगाली, तमिल, भोजपुरी, तेलुगू, कन्नड़, पंजाबी में भी मूवीज की हैं.
साल 1977 में फिल्म Mrigayaa से अभिनेता ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. एक्टर ने अपनी एक्टिंग से लोगों को इतना खुश कर दिया था कि इनकी पहली ही फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था. इसके बाद तो एक्टर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.