Happy New Year 2025: न्यू ईयर का सेलिब्रेशन के लिए अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं. अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान कर रहें तो ये खबर सिर्फ आपके लिए है. कम बजट में अगर आप नए साल का जश्न मानना चाहते हैं तो फैमिली और दोस्तों के साथ इन जगहों पर जा सकते हैं.
अगर आप भी घूमने के लिए कम खर्चे में ट्रिप का प्लान कर रहें है, तो चलिए हम आपको बताते हैं ये 5 बेहतरीन जगहें. साल 2024 का आखिरी महीना दिसंबर चला है. कुछ दिनों में हम सभी नए साल 2025 का वेलकम करने जा रहे हैं. ऐसे में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए के लिए ज्यादा दिन नहीं बचें.
इन जगहों पर जा सकते हैं घूमने
ऋषिकेश
नए साल का सेलिब्रेशन के लिए आप कम बजट में ऋषिकेश घूमने जा सकते हैं. यहां पर आप एडवेंचर एक्टिविटीज कर सकते हैं. बंजी जंपिंग, रिवर राफ्टिंग, बोट राइडिंग और ट्रेकिंग कर सकते हैं. इतना ही नहीं, यहा पर आप गंगा आरती लाइव देख सकते हैं. ऋषिकेश में कई फेमस जगहें जहां आप जा सकते हैं जैसे कि परमार्थ निकेतन, त्रिवेणी घाट और नीलकंठ मंदिर देखने जा सकते हैं.
जयपुर
न्यू ईयर को सेलिब्रेट करने के लिए आप कम खर्चे में पिंक सिटी जयपुर जा सकते हैं. यहां आप अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ एन्जॉय कर सकते हैं. यहां पर आप पत्रिका गेट, सिटी प्लेस, हवा महल और कई लोकप्रिक म्यूजियम देख सकते हैं. अब आप जयपुर में भी पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर ब्लून का मजा ले सकते हैं. आप यहां पर लेट नाइट पार्टी कर सकते हैं.
मनाली
अगर आप न्यू ईयर के सेलिब्रेशन में बर्फबारी लुत्फ उठाना चाहते हैं तो इस समय मनाली में स्नोफॉल हो रहा है. यहां आप एडवेंचर एक्टिविटी कर सकते हैं इसके साथ ही लेट नाइट पार्टी कर सकते हैं. यहां पर शॉपिंग भी कर सकते हैं. न्यू ईयर के जश्न मनाने के लिए मनाली सबसे बेस्ट जगह है. आप कम बजट के लिए हॉस्टल में रुक सकते हैं, ये ज्यादा महंगे नहीं होते है. यहां पर रेंट पर टैक्सी और बाइक मिल जाती है.
उदयपुर
राजस्थान का यह शहर झीलों के नाम से जाना जाता है. लेक ऑफ सिटी उदयपुर में आप नए साल का वेलकम अच्छे से कर सकते हैं. यहां पर आप लेक व्यू देख सकते हैं और लोकप्रिय म्यूजियम व इमारत देख सकते हैं. कम बजट में आप उदयपुर में अच्छे से न्यू ईयर सेलिब्रेट कर सकते है.
शिमला
अगर आपको पहाड़ों पर जाना पसंद है, तो आप शिमला जा सकते हैं. यहां पर बर्फबारी का मजा आप ले सकते हैं. शिमला में न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए लेट नाइट पार्टी कर सकते हैं. यहां पर आप सुंदर चर्च देख सकते हैं. शिमला के सबसे फेमस मॉल रोड़ पर घूमने जा सकते हैं.