menu-icon
India Daily

चेहरे पर बेकिंग सोडा लगाना कितना सेफ? एक क्लिक में जानें सभी सवालों के जवाब?

Baking Soda Effects On Skin: बेकिंग सोडा के इस्तेमाल को लेकर हर कोई यह जानना चाहता है कि चेहरे पर बेकिंग सोडा लगाना फायदेमंद है या नुकसानदायक. आइए जानते हैं इसके फायदे और नुकसान के साथ साथ एक्सपर्ट की राय.

India Daily Live
चेहरे पर बेकिंग सोडा लगाना कितना सेफ? एक क्लिक में जानें सभी सवालों के जवाब?

Baking Soda Effects On Skin: बेकिंग सोडा का इस्तेमाल घर की रसोई में आम हो गया है लेकिन इसके अलावा कई ऐसे लोग हैं जो इसे अपने चेहरे पर भी लगाते हैं. अब सवाल है कि क्या चेहरे पर बेकिंग सोडा लगाना फायदेमंद है या नुकसानदायक. एक्सपर्ट्स की मानें तो चेहरे पर बेकिंग सोडा लगाना कई मायने में फायदेमंद है तो वहीं कई मायने में नुकसानदायक भी है. 

एक्सपर्ट्स के अनुसार बेकिंग सोडा का इस्तेमाल त्वचा के प्रकार के अनुसार करना चाहिए. आइए जानते हैं चेहरे पर बेकिंग सोडा लगाना उचित है या नहीं और अगर उचित है तो इसे चेहरे पर लगाने का सही तरीका क्या है?

बेकिंग सोडा के फायदे

बेकिंग सोडा एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर है जो मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है. इससे त्वचा चिकनी और दमकती हुई दिखाई देती है. बेकिंग सोडा में मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण मुंहासों को कम करने में मदद कर सकते हैं. यह त्वचा के रोम छिद्रों को साफ करता है जिससे वे बंद नहीं होते और मुंहासे कम होते हैं. ऑयल कंट्रोल करने के मामले में भी बेकिंग सोडा फायदेमंद माना जाता है क्योंकि यह अतिरिक्त तेल को सोख लेता है.

बेकिंग सोडा के नुकसान

चेहरे पर ज्यादा मात्रा में बेकिंग सोडा  का इस्तेमाल करने से कई बार जलन और रूखापन हो सकता है. इसके अलावा अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है तो बेकिंग सोडा आपके त्वचा को कठोर बना सकती है.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर आप चेहरे पर बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर रहे हैं तो सावधानी बरतनी जरूरी है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आपको चेहरे पर बेकिंग सोडा लगाने से फायदे होने पर भी इसका ज्यादा इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए. इसके साथ साथ अगर आपको जलन की समस्या होती है तो इसका इस्तेमाल करने से पहले pH टेस्ट करवाना चाहिए. विशेषज्ञों की मानें को बेकिंग सोडा का इस्तेमाल सप्ताह में एक बार से ज्यादा नहीं करना चाहिए.