Islands In India: बेहद खूबसूरत है भारत के ये 4 आइलैंड, सुंदर नजारा देख वापस घर जाने का नहीं करेगा मन!
Islands In India: अगर आप भी भीड़-भाड़ से दूर, शांति और प्रकृति से घिरे कुछ अनदेखे स्थानों की तलाश में हैं, तो ये पांच आइलैंड आपके लिए परफेक्ट हैं.
Islands In India: भारत में कुछ बेहद खूबसूरत आइलैंड हैं, जिनकी सुंदरता को शब्दों में बयां करना मुश्किल है. ये आइलैंड न सिर्फ अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध हैं, बल्कि मानसून के दौरान इनकी छुपी हुई सुंदरता और भी निखर कर सामने आती है. अगर आप भी भीड़-भाड़ से दूर, शांति और प्रकृति से घिरे कुछ अनदेखे स्थानों की तलाश में हैं, तो ये 4 आइलैंड आपके लिए परफेक्ट हैं.
ग्रेट निकोबार आइलैंड
भारत का सबसे बड़ा आइलैंड , ग्रेट निकोबार आइलैंड, अपनी स्पष्ट नीली पानी और हरियाली से घिरे उष्णकटिबंधीय वर्षा वन के लिए जाना जाता है. मानसून में यह आइलैंड और भी खूबसूरत लगने लगता है, क्योंकि यहां के वन और समुद्र तट पूरी तरह से नया रूप लेते हैं. यह आइलैंड प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है
हैवलॉक आइलैंड
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का हिस्सा, हैवलॉक आइलैंड, सफेद रेत के समुद्र तट और साफ नीले पानी के लिए मशहूर है. मानसून में यहां का हरा-भरा वातावरण आइलैंड को और भी सुरम्य बना देता है. यह द्वीप स्कूबा डाइविंग और स्नॉर्कलिंग के लिए आदर्श स्थान है, साथ ही रोमांटिक छुट्टियों के लिए भी एक बेहतरीन जगह है.
लक्षद्वीप आइलैंड
लक्षद्वीप द्वीपसमूह भारत का सबसे छोटा संघ राज्य क्षेत्र है, जिसमें 36 छोटे आइलैंड शामिल हैं. यहां के शांत समुद्र और नारियल के पेड़ों से घिरे समुद्र तट मानसून में एक स्वप्नलोक जैसा रूप ले लेते हैं. यहां कम भीड़-भाड़ के चलते आप अद्भुत समुद्री जीवन और रंगीन कोरल रीफ्स का आनंद ले सकते हैं. यहां की यात्रा आपको प्रकृति के साथ जोड़कर पूरी तरह से आराम और ताजगी दे सकती है.
माजुली आइलैंड
असम में ब्रह्मपुत्र नदी के बीच स्थित माजुली, दुनिया के सबसे बड़े नदी द्वीपों में से एक है. यह आइलैंड समुद्र तट वाले द्वीपों से अलग है, क्योंकि यहां की संस्कृति और हरे-भरे दृश्य मानसून के दौरान और भी खूबसूरत हो जाते हैं. माजुली में आप असमिया संस्कृति को महसूस कर सकते हैं, यहां के अद्भुत मठ और नदी के किनारे पर फैला हरा-भरा दृश्य आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे.
और पढ़ें
- शशि थरूर के बयान पर मचा विवाद! कांग्रेस के UPA शासनकाल में 6 सर्जिकल स्ट्राइक का दावा, कांग्रेस-BJP में मची तकरार
- PM Modi Kanpur Visit: प्रधानमंत्री का कानपुर दौरा, पहलगाम हमले में शहीद हुए शुभम द्विवेदी के परिवार से की मुलाकात
- सिर्फ निसा देवगन ही नहीं, इन स्टार किड्स ने भी एक्टिंग में करियर बनाने से कर दिया मना, देखें लिस्ट