menu-icon
India Daily

UPSSSC ने कृषि विभाग में 3 हजार पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन, पढ़ें वैकेंसी की पूरी डिटेल

सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती निकाली है. इस भर्ती में 689 पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं.

India Daily Live
UPSSSC ने कृषि विभाग में 3 हजार पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन, पढ़ें वैकेंसी की पूरी डिटेल

Government Jobs: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि विभाग में टेक्निकल असिस्टेंट की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के जरिए 3000 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवार ऑधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे.

नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती में 689 पद महिलाओं के लिए आरक्षित, जबकि 1813 पद अनारक्षित, 509 अनुसूचित जाति, 151 अनुसूचित जनजाति, 629 अन्य पिछड़ा वर्ग और 344 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित हैं.

वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 3446 पदों को भरा जाएगा.

आवेदन प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश के कृषि विभाग में टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर 1 मई 2024 से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी और आवेदन की लास्ट डेट 31 मई 2024 है.

शैक्षिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का कृषि या संबंधित विषयों में ग्रेजुएट होना जरूरी है.

. इसके अलावा उसने  PET परीक्षा में वैलिड स्कोर प्राप्त किया हो.

आवेदन शुल्क 
इन पदों पर आवेदन के लिए आपको 25 रुपए का आवेदन शुल्क जमा करना होगा.

आयु सीमा
. उम्मीदवार की उम्र 1 जुलाई 2024 को 21 साल से कम और 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.

. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में यूपी सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी. ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.