नई दिल्ली: देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शामिल UPSC सिविल सेवा परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. लाखों अभ्यर्थी पिछले कई दिनों से एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार कर रहे थे. अब उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग आज कभी भी हॉल टिकट जारी कर सकता है.
UPSC प्रीलिम्स 2026 परीक्षा 24 मई को आयोजित की जाएगी. ऐसे में उम्मीदवारों के बीच हलचल तेज हो गई है. एडमिट कार्ड जारी होते ही अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे. आयोग ने परीक्षा से पहले जरूरी जानकारियां ध्यान से जांचने की सलाह भी दी है.
हालांकि आयोग ने अभी तक एडमिट कार्ड जारी करने की सही तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन UPSC ने बताया है कि 'योग्य उम्मीदवारों को परीक्षा की तारीख से पहले वाले सप्ताह के आखिरी कार्य दिवस पर ई-एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे.' इसका मतलब है कि चूंकि परीक्षा 24 मई को है, इसलिए उम्मीदवार 15 मई (शुक्रवार) को अपने एडमिट कार्ड जारी होने की उम्मीद कर सकते हैं.
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट – upsc.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2: होम पेज पर UPSC प्रीलिम्स एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन आईडी और जन्मतिथि जैसी जानकारी दर्ज करें.
स्टेप 4: एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
स्टेप 5: भविष्य में संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड को सुरक्षित रखें.
कैंडिडेट को एडमिट कार्ड पर अपना नाम, पिता का नाम, परीक्षा की तारीख और समय, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, फोटो और हस्ताक्षर सत्यापित करने चाहिए. इन विवरणों की सटीकता सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है, क्योंकि इनमें किसी भी प्रकार की त्रुटि परीक्षा के दिन समस्या पैदा कर सकती है. यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 24 मई, 2026 (रविवार) को आयोजित होने वाली है.