यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है. आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 12 हजार से ज्यादा उम्मीदवार इस चरण में सफल घोषित किए गए हैं. परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर आप चेक कर सकते हैं.
बोर्ड ने विभिन्न श्रेणियों की कटऑफ मार्क्स भी घोषित किए हैं. जनरल कैटेगरी में कटऑफ 369 से ऊपर गई है. पुरुष और महिला दोनों वर्गों में जनरल उम्मीदवारों के लिए कटऑफ 360 अंकों के ऊपर ही रही. अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) की कटऑफ अलग-अलग जारी की गई है.
अभ्यर्थी UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की जरूरत पड़ेगी. वेबसाइट पर लॉगिन करने के बाद स्कोर और क्वालिफाई स्थिति साफ दिखाई देगी. बोर्ड ने डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध कराया है ताकि उम्मीदवारों को परेशानी न हो.
अभ्यर्थियों को रिजल्ट देखने के लिए कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे.
सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर इंटरनेट ब्राउजर खोलें.
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: uppbpb.gov.in पर विजिट करें.
रिजल्ट सेक्शन ढूंढें: होमपेज पर 'Result' या 'UP Police SI/Daroga Result' वाला लिंक ढूंढकर उस पर क्लिक करें.
लॉगिन करें: अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड या अन्य जरूरी डिटेल्स जैसे जन्म तिथि आदि भरें.
रिजल्ट देखें: सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा. वहां अपना नाम, रोल नंबर, प्राप्तांक और योग्यता स्टेटस चेक करें.
प्रिंट आउट लें: रिजल्ट डाउनलोड करके इसका प्रिंट आउट निकाल लें. भविष्य में जरूरत पड़ सकती है.
जिन अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा की कटऑफ क्लियर कर ली है, उन्हें ही दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा. बोर्ड जल्द ही DV और PST के लिए चुने गए उम्मीदवारों की अलग सूची जारी करेगा. इसलिए सभी क्वालिफाइड उम्मीदवारों को सलाह है कि नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें.
रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की भी जारी हुई है. केवल लिखित परीक्षा पास करने वाले ही आगे के चरण में जा सकेंगे. दस्तावेज सत्यापन के समय सभी मूल प्रमाण-पत्र साथ रखें. कोई भी गलत जानकारी देने पर उम्मीदवार को अयोग्य घोषित किया जा सकता है.