नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में जो लोग सरकारी नौकरी की तलाश में हैं उन युवाओं के लिए अच्छी खबर है. एमपीईएसबी ने अस्पताल सहायक के भारी पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 1200 खाली पोस्ट को भरा जाएगा. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
जो लोग 10वीं पास है उनके लिए तो यह और भी अहम है. नियम के अनुसार 10वीं पास होना जरुरी है. अभ्यर्थियों को तय समय सीमा के भीतर फॉर्म भरना होगा. भर्ती को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है.
अस्पताल सहायक भर्ती 2026 में कुल 1200 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें सामान्य वर्ग के लिए 324 पद तय किए गए हैं. इसके अलावा ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के लिए भी अलग-अलग पद आरक्षित किए गए हैं. भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह नियमों के अनुसार की जाएगी.
इस भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है. विभाग की ओर से किसी अतिरिक्त शैक्षणिक योग्यता की मांग नहीं की गई है. ऐसे में कम पढ़े-लिखे युवाओं के लिए भी सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका माना जा रहा है.
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है. वहीं मध्य प्रदेश के एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी. ऐसे उम्मीदवार 45 वर्ष तक आवेदन कर सकेंगे.
भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्ग और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 250 रुपये रखा गया है. आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जाएगा.