SBI Clerk Mains Result 2025: भारतीय स्टेट बैंकने घोषणा की है एसबीआई क्लर्क लेह और कारगिल घाटी (चंडीगढ़ सर्कल) सहित लद्दाख यूटी के लिए मुख्य परीक्षा परिणाम 2025 परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अपनी योग्यता स्थिति की जांच विभाग के आधिकारिक वेबासइट पर जा कर सकते हैं. एसबीआई क्लर्क मेन्स 2025 मेरिट लिस्ट में नियुक्ति के लिए चुने गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं. योग्य उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षा (अंतिम चयन के लिए अनिवार्य) देनी होगी.
तो अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हुए थे यहां बताए गए तरीके से एसबीआई क्लर्क मेंस रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस परीक्षा में पास होने वालों को अंतिम चयन के लिए विचार किया जाएगा.
उम्मीदवार परिणाम की जांच करने के लिए दिए गए निर्देशों का पालन कर सकते हैं;
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं.
चरण 2: होमपेज पर, Join SBI>Recruitment Results पर जाएं.
चरण 3: अब, स्पेशल ड्राइव लद्दाख क्षेत्र परिणाम लिंक पर क्लिक करें.
चरण 4: एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2025 पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
चरण 6: इस पर क्लिक करें और संदर्भ के लिए पीडीएफ डाउनलोड करें.
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, 'अस्थायी रूप से चयनित उम्मीदवारों को एसएमएस के माध्यम से अलग से सूचित किया जा रहा है.कृपया एसबीआई स्थानीय प्रधान कार्यालय, चंडीगढ़ से अगले निर्देशों की प्रतीक्षा करें.'
सर्किल बेस्ड ऑफिसर पदों पर रजिस्ट्रेशन का लास्ट चांस
भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी करने का सपना पूरा होगा. हाल ही में सर्किल बेस्ड ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन निकला था.आज SBI 29 मई, 2025 को सर्किल बेस्ड ऑफिसर पदों के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए लास्ट डेट है. जो उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती अभियान संगठन में 2964 पदों को भरेगा.