menu-icon
India Daily

RSSB Exam Date 2025: स्टेनोग्राफर और पर्सनल असिस्टेंट स्टेज-2 परीक्षा के लिए हो जाएं तैयार, नई तारीखों का हुआ ऐलान

एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर नियत समय पर जारी किया जाएगा. भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 474 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 194 रिक्तियां स्टेनोग्राफर के पद के लिए और 280 व्यक्तिगत सहायक ग्रेड- II के पदों के लिए हैं.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
RSSB Exam Date 2025: स्टेनोग्राफर और पर्सनल असिस्टेंट स्टेज-2 परीक्षा के लिए हो जाएं तैयार, नई तारीखों का हुआ ऐलान
Courtesy: Pinterest

RSSB Exam Date 2025: जो लोग स्टेनोग्राफर/पर्सनल असिस्टेंट ग्रेड-II संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2024 के स्टेज II का इंतजार कर रहे थें. उनके लिए अहम जानकारी है. कैंडिडेट अप अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ( RSSB ) ने स्टेनोग्राफर/पर्सनल असिस्टेंट ग्रेड-II संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2024 के स्टेज II (टाइपिंग और स्टेनोग्राफर परीक्षा) पुन: परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है.

जारी की गई नोटिफिकेशन की मानें तो परीक्षा 29 जून 2025 को होगी. एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी होगा.

कुल 474 खाली पद

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 474 खाली पदों को भरा जाएगा. इनमें से 194 रिक्तियां स्टेनोग्राफर के पद के लिए और 280 व्यक्तिगत सहायक ग्रेड- II के पदों के लिए हैं.

स्टेनो/पीए स्टेज II एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के चरण

  1. आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  2. उसके बाद आपको होमपेज पर, स्टेनो/पीए एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक कर लेना है.
  3. अपना लॉगिन डिटेल भर दें.
  4. इन सबके बाद सबमिट करें.
  5. एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें.
  6. भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें.

दिशा-निर्देश

परीक्षा देने से पहले कुछ जुरुरी गाईडलाइन का पालन करना होगा इसके बारे में हमने नीचे जानकारी साझा की है;

  • सबसे पहले आपको अपना परीक्षा के लिए ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा. जान लें कि उसके लिए अलग से विभाग 
  • तारीख और लिंक बोर्ड की वेबसाइट पर जारी करेगा. 
  • परीक्षा से जुड़ी हर जानकारी को बोर्ड की वेबसाइट पर अलग से शेयर की जाएगी. 
  • परीक्षा वाले दिन आपको सेंटर पर अपना प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र और फोटो वाला आधार कार्ड लेकर जाना होगा.
  • पहचान पत्र के रुप में आप आधार कार्ड या पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी इनमें से जो आपके पास हो वो आप लेकर जा सकते हैं. 
  • परीक्षा में जानें से पहले ही अपनी एक 2.5cm×2.5cm के आकार में एक कलरफुल फोटो निकलावा लें
  • नीला पेन, पेंसिल और रबर साथ लेकर जाएं. इसके अलावा अपने साख कुछ भी लेकर ना जाएं. 
  • परीक्षा में नकल करने से बचें. पकड़े जानें पर शख्त सजा दी जाएगी. इसके लिए भारी जुर्माना लगाया जाएगा. ऐसा होना पर ऐसे कैंडिडेट आगे चल कर ऐसी कोई परीक्षा नहीं दे पाएंगे.