menu-icon
India Daily

पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026, एडमिट कार्ड जारी; डाउनलोड करने के लिए जानें प्रोसेस

PSTET परीक्षा के पहले और दूसरे दोनों सत्रों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. उम्मीदवार SCERT की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट देख और डाउनलोड कर सकते हैं.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026, एडमिट कार्ड जारी; डाउनलोड करने के लिए जानें प्रोसेस
Courtesy: ANI

जो लोग पंजाब में शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं उनके लिए अहम अपडेट है. पंजाब राज्य शिक्षा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SERT) ने 9 मार्च 2026 को पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (PSTET) 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. आधिकारिक वेबसाइट का पता है -pstet2025.org है. यहां पर अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके दोनों पेपरों के लिए एडमिट कार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं.

इस बात का रखें ध्यान

कैंडिडेट को इस बात का ध्यान रखना होगा कि पेपर 1 और पेपर 2 के लिए अलग-अलग हॉल टिकट डाउनलोड करने होंगे. PSTET 2026 परीक्षा 15 मार्च को आयोजित की जाएगी. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक परीक्षा के दिन तक उपलब्ध रहेगा.

PSTET 2026 का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए स्टेप बाय स्टेप की जानकारी दे रहे हैं. 

  1. कैंडिडेट को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. आधिकारिक वेबसाइट का पता है- pstet2025.org 
  2. अगले चरण में होमपेज पर मौजूद उम्मीदवार लॉगिन लिंक पर क्लिक करना होगा. ऐसा करने पर एक नया पेज खुल जाएगा.
  3. तीसरे चरण में अपना पंजीकृत ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें.
  4. 'लॉगिन' बटन पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा.
  5. इसे डाउनलोड करके भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लें.

एडमिट कार्ड अच्छे से करें चेक 

उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके एडमिट कार्ड में कोई गलत जानकारी न हो. यदि उन्हें कोई गलत जानकारी मिलती है, तो उन्हें तुरंत +91-183-282-318 पर हेल्पलाइन नंबर से संपर्क करना चाहिए. उन्हें परीक्षा केंद्र पर हॉल टिकट अवश्य लाना चाहिए क्योंकि इसके बिना उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.

क्यों ली जाती है पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा?

पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन इसलिए किया जाता है ताकि जो लोग सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना है उसे पूरा कर सकें. पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा पंजाब भर के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षण पदों के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.