सिविल सेवा परीक्षा के टॉपर बने अनुज अग्निहोत्री को अपने रिजल्ट की जानकारी एक खास तरीके से मिली. उन्होंने बताया कि रिजल्ट आने के बाद उनके एक दोस्त ने फोन करके उन्हें इसकी खबर दी. उस समय उन्होंने खुद रिजल्ट की पीडीएफ भी नहीं देखी थी. जब उन्होंने सूची में अपना नाम देखा तो उन्हें पहले विश्वास ही नहीं हुआ.
अनुज ने बताया कि वह खुशी से चिल्लाने के बजाय कुछ देर तक शांत रहे और दोबारा परिणाम देखा. उनके माता-पिता भी उस समय उनके साथ बैठे थे और सभी को यह समझने में थोड़ा समय लगा कि आखिर क्या हो गया है.
अनुज का कहना है कि इस सफलता के पीछे मेहनत के साथ किस्मत का भी योगदान है. उन्होंने भगवान का धन्यवाद करते हुए कहा कि सही समय, मौके और परिवार का साथ भी बहुत मायने रखता है. उनके अनुसार लगातार मेहनत करना जरूरी है, लेकिन कई बार किस्मत भी दरवाजा खोल देती है.
#WATCH | Chittorgarh, Rajasthan: On securing first rank in UPSC civil services final result 2025, Anuj Agnihotri says, "I'm feeling good. I gave my first attempt for the UPSC CSE in 2023. I started preparing during my internship in 2022, and it's 2026 now, so obviously, it's been… pic.twitter.com/OqmKefEQwm
— ANI (@ANI) March 6, 2026
अनुज ने जोधपुर स्थित एम्स से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है. मेडिकल की पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी भी जारी रखी. इंटर्नशिप के दौरान उनके सीनियर और साथियों ने उनका काफी सहयोग किया, जिससे उन्हें पढ़ाई के लिए समय मिल सका.
Rajasthan, Rawatbhata: Visuals from the residence of UPSC Civil Services Exam 2025 topper Anuj Agnihotri.
— SansadTV (@sansad_tv) March 6, 2026
#upsc2025 #upscresults #UPSC pic.twitter.com/QZ15lka4Dr
अनुज ने बताया कि पहले प्रयास में उनकी बुनियाद मजबूत हुई, लेकिन चयन नहीं हो पाया. दूसरे प्रयास में भी सफलता नहीं मिली. तीसरे प्रयास में आखिरकार उन्होंने टॉप रैंक हासिल कर ली. उन्होंने बताया कि पहले प्रयास में वह रोज सुबह 6 बजे उठते थे और रात 11 बजे तक पढ़ाई करते थे. उस समय वह करीब 8 से 9 घंटे पढ़ाई करते थे.
#WATCH | Chittorgarh, Rajasthan: Father of Anuj Agnihotri, who secured first rank in UPSC (Union Public Service Commission) civil services final result 2025, says, "He has worked hard for three years. He worked hard continuously without stopping, even when his health… pic.twitter.com/5YDs5SO5k1
— ANI (@ANI) March 6, 2026
तैयारी के दौरान अनुज ने घर पर रहकर परिवार के साथ काफी समय बिताया. उनका कहना है कि पढ़ाई के बाद नौकरी शुरू होने पर माता-पिता के साथ इतना समय बिताना मुश्किल हो जाता है, इसलिए वह इस समय को खास मानते हैं.
अनुज राजस्थान के कोटा के पास स्थित एक छोटे से कस्बे रावतभाटा से आते हैं. उनके पिता परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में काम करते हैं, जबकि उनकी मां गृहिणी हैं.
अनुज ने बताया कि पढ़ाई के दौरान जब भी तनाव होता था तो वह संगीत सुनते थे या हल्की शारीरिक गतिविधि करते थे. उन्हें खेलकूद भी पसंद है और वह क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के बड़े प्रशंसक हैं.
अनुज की एक खास आदत भी है. उन्होंने मुस्कुराते हुए बताया कि उन्हें आलू चाट बहुत पसंद है और वह अपनी हर छोटी-बड़ी सफलता का जश्न इसी से मनाते हैं. उनके अनुसार मेहनत, धैर्य और उम्मीद ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है.