IBPS PO 2025: बैंक में काम करने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए एक बड़ा मौका चलकर आया है. अगर आप बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) बनने का सपना देख रहे हैं, तो 2025 में आपके लिए शानदार मौका है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने 5208 पदों के लिए PO भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.
1 जुलाई 2025 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 21 जुलाई 2025 तक फॉर्म भर सकते हैं. इस बार परीक्षा पैटर्न में भी बदलाव किए गए हैं, जिससे तैयारी के तरीके पर असर पड़ सकता है.
शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना जरूरी.
आयु सीमा: 1 जुलाई 2025 को आयु 20 से 30 साल के बीच होनी चाहिए. (OBC, SC/ST के लिए छूट लागू)
इंग्लिश: 30 प्रश्न – 30 अंक – 20 मिनट
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड: 35 प्रश्न – 35 अंक – 20 मिनट
रीजनिंग: 35 प्रश्न – 35 अंक – 20 मिनट
कुल: 100 प्रश्न, 100 अंक, 60 मिनट
नेगेटिव मार्किंग: 1/3 अंक की कटौती
किन बैंकों में होगी भर्ती?
बैंक का नाम | रिक्तियां |
बैंक ऑफ बड़ौदा | 1000 |
बैंक ऑफ इंडिया | 700 |
बैंक ऑफ महाराष्ट्र | 1000 |
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया | 500 |
केनरा बैंक | 1000 |
इंडियन बैंक | रिपोर्ट नहीं किया गया |
इंडियन ओवरसीज बैंक | 450 |
पंजाब नेशनल बैंक | 200 |
पंजाब एंड सिंध बैंक | 358 |
यूको बैंक | रिपोर्ट नहीं किया गया |
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया | रिपोर्ट नहीं किया गया |
कुल रिक्तियां | 5208 |
अहम तारीखों को ना करें नजरअंदाज
प्रक्रिया | तिथि |
ऑनलाइन आवेदन शुरू | 1 जुलाई 2025 |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 21 जुलाई 2025 |
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 21 जुलाई 2025 |
प्री एग्जाम ट्रेनिंग | अगस्त 2025 |
प्रीलिम्स परीक्षा तिथि | 17, 23 और 24 अगस्त 2025 |
प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट | सितंबर 2025 |
मेन परीक्षा तिथि | अक्टूबर 2025 |
मेन परीक्षा का रिजल्ट | नवंबर – दिसंबर 2025 |
पर्सनैलिटी टेस्ट | नवंबर – दिसंबर 2025 |
इंटरव्यू राउंड | दिसंबर 2025 – जनवरी 2026 |
फाइनल अलॉटमेंट | जनवरी – फरवरी 2026 |