लोकसभा का चुनाव खत्म हो गया है. नई सरकार का गठन भी हो गया है. सत्र भी शुरू हो चुका है. वहीं अगर आप लोकसभा में जॉब करना चाहते हैं तो कई पदों के लिए बैकेंसी निकलती है. लोकसभा को लोगों का सदन कहा जाता है और हर विभाग की तरह इसके कार्यों को भी सुचारू रूप से चलाने के लिए लोगों की जरूरत होती है. इसीलिए लोकसभा में भी समय-समय पर खाली पदों के लिए भर्तियां निकाली जाती है.
लोकसभा में टेक्निकल, नॉन टेक्निकल से लेकर ट्रांसलेटर समेत कई अन्य पदों के लिए बैकेंसी निकलती है. अब आप सोच रहे होंगे लोकसभा में निकली नौकरी के बारे में जानकारी कहां से मिलेगी और कैसे आवेदन करें? हम आपको इस आर्टिकल में सबकुछ बताएंगे.
लोकसभा के सारे जॉब्स के नोटिफिकेशन लोकसभा के ऑफिशयल वेबसाइट पर आते हैं. ऑफिशियल वेबसाइट sansad.in पर जाकर सारी जानकारी ले सकते हैं. यहां हर सेक्शन में समय-समय पर विभिन्न नौकरियों के बारे में ताजा अपडेट्स भी आते रहते हैं.
अगर आपको क्षेत्रीय भाषा आती है तो लोकसभा में नौकरी के कई अवसर हैं. असमी, गुजराती, कन्नड़, कश्मीरी, नेपाली, उड़िया, तमिल, तेलुगू, उर्दू जैसी भाषाओं के ट्रांसलेटर को यहां रखा जाता है. इसके लिए ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और संबंधित भाषा में डिप्लोमा आदि जैसी योग्यताएं मांगी जाती है.
लोकसभा सचिवालय में रिपोर्टर के पद के लिए भी वैकेंसी निकाली जाती है. संसद टीवी के लिए रिपोर्टर की जरुरत होती है. इसके लिए शॉर्टहैंड टेस्ट, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए उम्मीदवारों का चयन होता है.
लोकसभा सचिवालय में इंटरसेशन की अवधि के समय इंटरप्रेटर की आवश्यकता होती है. इसीलिए इस पद पर पार्ट टाइम के लिए योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाती है. लोकसभा में सलाहकार के पदों के लिए भी भर्ती निकाली जाती है. लोकसभा में सोशल मीडिया मार्केटिंग, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्टस, जूनियर कंटेंट राइटर, मैनेजर के पदों पर भी भर्ती की जाती है.