menu-icon
India Daily

BPSSC Range Officer Recruitment 2025: बिहार में वन रेंज ऑफिसर बनने का लास्ट चांस, 24 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका

मई की शुरुआत में ही बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC), पटना ने विज्ञापन संख्या 02/2025 के तहत वन रेंज ऑफिसर के 24 पदों को भरने के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की थी. योग्य/इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 

reepu
Edited By: Reepu Kumari
BPSSC Range Officer Recruitment 2025: बिहार में वन रेंज ऑफिसर बनने का लास्ट चांस, 24 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका
Courtesy: Google

BPSSC Range Officer Recruitment 2025: कई लोगों का सपना होता है कि वो एक अधिकारी बन कर जंगल की और वहां रहने वाले जानवरों की रक्षा करे. अगर आप भी उन्ही लोगों में से हैं तो आपके लिए यह सुनहरा अवसर है. बिहार में वन रेंज ऑफिसर के पद पर भर्ती निकाली गई थी. अब तक अगर आप आवेदन नहीं कर पाए हैं और सोच रहे हैं मौका निकल गया तो घबराए नहीं. आपके पास दो दिन का समय है. एक जून आवेदन की लास्ट डेट है. 

मई की शुरुआत में ही बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC), पटना ने विज्ञापन संख्या 02/2025 के तहत वन रेंज ऑफिसर के 24 पदों को भरने के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की थी. योग्य/इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 

अहम जानकारी

कुल पदों की संख्या: 24

पद का नाम: वन रेंज अधिकारी

पदों की पूरी डिटेल 

  • सामान्य: 02 पद
  • ईडब्ल्यूएस: 01 पद
  • बीसी: 07 पद
  • ईबीसी: 03 पद
  • एससी: 10 पद
  • एसटी: 01 पद

आयु सीमा ( आरक्षित उम्मीदवारों के लिए छूट लागू है ):  [01.01.2025 को 21 से 37 वर्ष]: 02.01.1988 से पहले और 01.01.2004 के बाद न जन्मे हों. (दोनों तिथियां सम्मिलित)

योग्यता

पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूविज्ञान, गणित, भौतिकी, जैव प्रौद्योगिकी और प्राणी विज्ञान या कृषि, वन या इंजीनियरिंग में से किसी एक विषय के साथ स्नातक की डिग्री.

BPSSC Range Officer Recruitment 2025: शारीरिक योग्यता

पुरुष अभ्यर्थियों के लिए नियम; 

  • ऊंचाई: 163 सेमी (एसटी उम्मीदवारों के लिए 152.2 सेमी)
  • छाती: 79 – 84 सेमी
  • पैदल यात्रा: 04 घंटे में 25 किलोमीटर

महिला अभ्यर्थियों के लिए नियम; 

  • ऊंचाई: 150 सेमी (एसटी उम्मीदवारों के लिए 145 सेमी)
  • पैदल यात्रा: 04 घंटे में 14 किमी.

फीस:  सामान्य / ईबीसी / बीसी / ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 675/- रुपये और एससी / एसटी / महिला / थर्ड जेंडर उम्मीदवारों के लिए 180/- रुपये. पेमेंट आप डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग / यूपीआई से ऑनलाइन करें. 

चयन प्रक्रिया:  बिहार पुलिस भर्ती 2025 में कांस्टेबल के पदों के लिए चयन नीचे दिए गए आधार पर किया जाएगा: 

  • लिखित परीक्षा
  • पीईटी और पीएसटी टेस्ट
  • दस्तावेज़ सत्यापन
  • चिकित्सा परीक्षण 

वेतनमान: रु. 35400 – रु. 112400/-