Sarkari Naukri: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) के फाइनल रिजल्ट की घोषणा में देरी से कैंडिडेट गुस्से में हैं. साथ ही आयोग की ओर से कोई जवाब ना मिलने पर सवाल उठा रहे हैं. बीपीएससी के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, रिजल्ट अप्रैल या मई 2026 में घोषित होने की उम्मीद थी, लेकिन अभी तक घोषित नहीं हुआ है.
निर्धारित समय सीमा से अधिक प्रतीक्षा होने के कारण, कैंडिडेट ने अपनी निराशा व्यक्त करने और स्पष्टीकरण की मांग करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X का सहारा लिया है.
कई कैंडिडेट ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया डेढ़ साल से अधिक समय से चल रही है. प्रारंभिक परीक्षा दिसंबर 2024 में आयोजित की गई थी, जिसके बाद मुख्य परीक्षा अप्रैल 2025 में हुई. इंटरव्यू अप्रैल 2026 में समाप्त हुए.
X पर एक यूजर्स ने लिखा कि परीक्षा प्रक्रिया के सभी चरण पूरे हो जाने के बावजूद, कैंडिडेट अभी भी फाइनल रिजल्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं. यूजर्स ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया शुरू हुए डेढ़ साल से अधिक समय बीत चुका है और देरी का कारण पूछा.
70th BPSC Prelims held in Dec 2024, Mains in Apr 2025 interview completed in Apr 2026.
— Bihar_se_hai (@Bihar_se_hai) June 1, 2026
As per BPSC calendar, final result was due by May 2026. More than 1.5 years have eloped yet no result or official update.
Why delay @BPSCOffice ??
एक अन्य कैंडिडेट ने बताया कि इंटरव्यू प्रोसेस समाप्त हुए दो महीने बीत चुके हैं. आयोग के स्वयं के कैलेंडर का हवाला देते हुए कैंडिडेट ने कहा कि रिजल्ट अप्रैल में आने की उम्मीद थी, लेकिन जून शुरू होने के बावजूद कोई अपडेट नहीं आया है.
70th BPSC Prelims held in Dec 2024, Mains in Apr 2025 interview completed in Apr 2026.
— Bihar_se_hai (@Bihar_se_hai) June 1, 2026
As per BPSC calendar, final result was due by May 2026. More than 1.5 years have eloped yet no result or official update.
Why delay @BPSCOffice ??
कुछ कैंडिडेट ने अपनी निराशा व्यक्त करने के लिए हास्य का सहारा भी लिया. एक अन्य पोस्ट में, एक यूजर ने बीपीएससी रिजल्ट के इंतजार की तुलना हाल की खेल उपलब्धियों से करते हुए मजाक में कहा कि आयोग द्वारा फाइनल रिजल्ट घोषित करने से पहले कैंडिडेट को उड़ने वाली कारें मिल सकती है. यूजर ने बीपीएससी से जल्द से जल्द रिजल्ट घोषित करने का आग्रह किया.