menu-icon
India Daily

12वीं के बाद करें ये शॉर्ट टर्म मेडिकल कोर्स, अच्छी सैलरी के साथ करियर भी होगा सेट!

Medical Courses: अगर आप 12वीं के बाद मेडिकल फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं तो आप शॉर्ट टर्म मेडिकल कोर्स कर सकते हैं. ये कोर्स करने से आपका करियर सेट हो सकता है और अच्छी सैलरी पैकेज भी मिल सकता है. इसमें नर्सिंग असिस्टेंट, ऑपरेशन थियेटर टेक्नीशियन, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी सर्टिफिकेट जैसे कोर्स शामिल हैं. आइए जानते हैं इन खास कोर्स के बारे में.

India Daily Live
12वीं के बाद करें ये शॉर्ट टर्म मेडिकल कोर्स, अच्छी सैलरी के साथ करियर भी होगा सेट!
Courtesy: Freepik

Short Term Medical Course: हर कोई 12वीं के बाद ऐसा कोर्स चुनना चाहते हैं जिससे आगे जाकर करियर सेट हो जाए. ऐसे में सभी छात्र बड़े ध्यान से अपना करियर का फैसला लेते हैं. जब भी कोई छात्र 12वीं क्लास में बायोलॉजी लेता है तो साथ में नीट एग्जाम की तैयारी भी करते हैं. लेकिन उनमें कई लोग एग्जाम क्रैक नहीं कर पाते हैं. ऐसे में उनके पास कई और ऑप्शन भी हैं. 

क्या आपको पता है मेडिकल फील्ड में जाने के लिए आप 6 महीने का शॉर्ट टर्म कोर्स भी कर सकते हैं. ये कोर्स करके आप अच्छी सैलरी वाली नौकरी भी हासिल कर सकते हैं. चलिए जानते हैं 12वीं के बाद मेडिकल के किन शॉर्ट टर्म कोर्स में अप्लाई कर सकते हैं. 

नर्सिंग असिस्टेंट 

12वीं के बाद आप नर्सिंग असिस्टेंट का 6 महीने का कोर्स कर सकते हैं. ये डिप्लोमा कोर्स करने के लिए 10वीं पास होना जरूरी है. इसके अलावा नर्सिंग केयर असिस्टेंट में सर्टिफिकेट कोर्स भी कर सकते हैं. इन कोर्स को करके आप मेडिकल फील्ड में अच्छी जॉब पा सकते हैं. नर्सिंग असिस्टेंट में महीने की 18 से 20 हजार रुपये की सैलरी मिल सकती है. 

ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी 

ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी 6 महिने का सर्टिफिकेट कोर्स है. ये कोर्स करके आप ओटी टेक्नीशियन बन सकते हैं. इसकी 23 से 25 हजार रुपये की सैलरी मिल सकती है. यह कोर्स करने के लिए आपको 12वीं पास होना जरूरी है. 

मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी 

आप चाहें तो मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी का कोर्स कर सकते हैं. यह  तीन से छह महीने का सर्टिफिकेट कोर्स होता है. इसमें साल की तीन से पांच लाख की सैलरी होती है. यह कोर्स 12वीं पास छात्र कर सकते हैं. 

को-कॉर्डियोग्राफी एवं अल्ट्रासाउंड

को-कॉर्डियोग्राफी एवं अल्ट्रासाउंड में सर्टिफिकेट कोर्स आपके करियर के लिए बेहतर साबित हो सकता है. ये कोर्स करके आप हर महीने 2,00,000 से 5,00,000 हजार रुपये महीने कमा सकते हैं.