नई दिल्ली: मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है. अमेरिकी सेना ने ओमान की खाड़ी में एक ईरानी जहाज को रोकने के लिए सैन्य कार्रवाई की. यूएस सेंट्रल कमांड ने वीडियो फुटेज जारी कर पूरी घटना दिखाई है. लगभग 900 फीट लंबे ईरानी जहाज ‘तौसका’ ने नौसैनिक ब्लॉकेड तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद अमेरिकी डिस्ट्रॉयर ने उसे अक्षम कर दिया. राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद इसकी पुष्टि की और कहा कि जहाज अब अमेरिकी नियंत्रण में है.
सेंट्रल कमांड द्वारा जारी वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे यूएसएस स्प्रुएंस ने ईरानी जहाज तौसका को ट्रैक किया. चालक दल को इंजन रूम खाली करने की चेतावनी दी गई. जब जहाज रुका नहीं तो गोलीबारी शुरू हुई. कुछ ही देर में जहाज का प्रोपल्शन सिस्टम निष्क्रिय हो गया और वह बहने लगा. फुटेज में गोलीबारी के बाद जहाज को पूरी तरह नियंत्रण में लेने के दृश्य भी कैद हैं.
वीडियो में स्पष्ट है कि क्रू को इंजन रूम से निकलने का आदेश दिया गया. चेतावनी के बावजूद जहाज ने रुकने से इनकार कर दिया. इसके बाद डिस्ट्रॉयर ने अपनी 5 इंच की गन से कई राउंड फायर किए. निशाना इंजन रूम पर था, जिससे जहाज की गति पूरी तरह बंद हो गई. अमेरिकी अधिकारियों ने इसे ब्लॉकेड का उल्लंघन बताते हुए जरूरी कार्रवाई बताया.
#WATCH | US Central Command tweets, "US forces operating in the Arabian Sea enforced naval blockade measures against an Iranian-flagged cargo vessel attempting to sail toward an Iranian port, April 19. Guided-missile destroyer USS Spruance (DDG 111) intercepted M/V Touska as it… pic.twitter.com/LXRwVaEsxc
— ANI (@ANI) April 20, 2026Also Read
- महायुद्ध में किम जोंग की एंट्री? एक के बाद एक मिसाइल टेस्ट से ट्रंप के उड़े होश! क्या है उत्तर कोरिया की तैयारी?
- अमेरिका के साथ युद्ध विराम पर IRGC का होगा आखिरी फैसला! ईरान की सैन्य और कूटनीति पर अराघची और गालिबफ का नियंत्रण खत्म-रिपोर्ट
- क्या है ईरान का जां फिदा अभियान? 2 करोड़ लोग देश के लिए जान देने को तैयार
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर घटना का विस्तार से ब्यौरा दिया. उन्होंने लिखा कि तौसका नाम का यह विशाल जहाज ब्लॉकेड तोड़ने की कोशिश कर रहा था. यूएसएस स्प्रुएंस ने बार-बार चेतावनी दी लेकिन ईरानी क्रू नहीं माना. नतीजतन इंजन रूम में छेद कर जहाज को रोक दिया गया. ट्रंप ने कहा कि अब यूएस मरीन्स जहाज की कस्टडी में हैं और बोर्ड पर क्या है, यह जांचा जा रहा है.
U.S. Marines depart amphibious assault ship USS Tripoli (LHA 7) by helicopter and transit over the Arabian Sea to board and seize M/V Touska. The Marines rappelled onto the Iranian-flagged vessel, April 19, after guided-missile destroyer USS Spruance (DDG 111) disabled Touska’s… pic.twitter.com/mFxI5RzYCS
— U.S. Central Command (@CENTCOM) April 20, 2026
ईरान ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है. तेहरान के हजरत खत्म अल-अंबिया मुख्यालय ने इसे अमेरिकी सैन्य बल द्वारा की गई सशस्त्र समुद्री डकैती बताया. ईरानी सशस्त्र बलों ने चेतावनी दी कि जल्द ही इसकी जवाबी कार्रवाई की जाएगी. ईरान का कहना है कि यह घटना क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है और वह अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए कोई भी कदम उठाने को तैयार है.