menu-icon
India Daily

प्लेन के बाद ट्रंप को मिला एक और धांसू गिफ्ट, मोबाइल McDonald का सेटअप देख फटी रह गईं अमेरिकी राष्ट्रपति की आंखें

Donald Trump gets mobile McDonald setup in Saudi Arab: 2019 में ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में 300 बिग मैक्स बर्गर मंगवाए थे. वहीं, उसी साल ट्रम्प ने कॉलेज फुटबॉल चैंपियन क्लीम्सन टाइगर्स का स्वागत करने के लिए व्हाइट हाउस में मैकडोनाल्ड्स का भोजन आयोजित किया था.

Gyanendra Tiwari
प्लेन के बाद ट्रंप को मिला एक और धांसू गिफ्ट, मोबाइल McDonald का सेटअप देख फटी रह गईं अमेरिकी राष्ट्रपति की आंखें
Courtesy: Social Media

Donald Trump gets mobile McDonald setup in Saudi Arab:  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को अपनी मध्य-पूर्व यात्रा के दौरान एक और विशेष 'उपहार' मिला. यह उपहार था सऊदी अरब में उनके स्वागत के लिए स्थापित एक मोबाइल मैकडोनाल्ड रेस्टोरेंट है. सऊदी अरब में ट्रम्प की यात्रा पर उनका स्वागत करने के लिए एक कस्टम मोबाइल मैकडोनाल्ड रेस्टोरेंट तैयार किया गया था. मंगलवार जब ट्रम्प रियाद पहुंचे तो वहां उन्होंने क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात की और कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

ट्रम्प, जिन्हें हैमबर्गर बहुत पसंद हैं, लंबे समय से मैकडोनाल्ड्स के बड़े फैन रहे हैं. चुनाव प्रचार के दौरान, उन्होंने एक मैकडोनाल्ड्स में ड्राइव-थ्रू ग्राहकों की सेवा की थी. 2002 में, ट्रम्प मैकडोनाल्ड्स के डॉलर्स-मेनू के विज्ञापन में भी दिखाई दिए थे.

ट्रंप ने मंगवाए थे  300 मैग्डी बर्गर

2019 में ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में 300 बिग मैक्स बर्गर मंगवाए थे. वहीं, उसी साल ट्रम्प ने कॉलेज फुटबॉल चैंपियन क्लीम्सन टाइगर्स का स्वागत करने के लिए व्हाइट हाउस में मैकडोनाल्ड्स का भोजन आयोजित किया था.

ट्रम्प का कहना है कि वे मैकडोनाल्ड्स को इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि उनके अनुसार यह एक सुरक्षित और साफ-सुथरी जगह है, जहां वह यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि खाना पहले से तैयार किया गया है. उन्होंने 2016 में सीएनएन को बताया था, "मैं बहुत सफाई पसंद करता हूं और मुझे लगता है कि आप यहां ज्यादा सुरक्षित महसूस करते हैं, क्योंकि आप नहीं जानते कि अन्य जगहों पर खाना कहां से आता है."

ट्रम्प का यह भी कहना था कि "मैकडोनाल्ड्स के एक बुरे हैमबर्गर से पूरी कंपनी की छवि खराब हो सकती है."

सऊदी अरब और अमेरिका के समझौते

सऊदी अरब में ट्रम्प की यात्रा के दौरान, अमेरिका और सऊदी अरब के बीच एक बड़ा रक्षा सौदा हुआ. इस सौदे में 142 बिलियन डॉलर (107 बिलियन पाउंड) का लेन-देन हुआ, जिसमें अमेरिकी रक्षा कंपनियों से सऊदी अरब को अत्याधुनिक युद्धक उपकरण और सेवाएं प्रदान की जाएंगी.