menu-icon
India Daily

'वे हमारे बीच चल रहे हैं', अमेरिका ने एलिंयस को लेकर लॉन्च की वेबसाइट, लेकिन सच जानकर उड़ गए लोगों के होश

वेबसाइट का इंटरफेस इतना रहस्यमयी है कि इसे देखते ही आपको इसके बारे में जानने की उत्सुकता पैदा हो जाएगी. वेबसाइट पर जाते ही आपको काले आसमान में टिमटिमाते तारे दिखाई देंगे. ऐसा लगता है मानो लाखों-करोड़ों तारे जमीन की ओर आ रहे हैं.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
'वे हमारे बीच चल रहे हैं', अमेरिका ने एलिंयस को लेकर लॉन्च की वेबसाइट, लेकिन सच जानकर उड़ गए लोगों के होश
Courtesy: white house

व्हाइट हाउस ने 28 मई 2026 को एक वेबसाइट लॉन्च की है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. इस वेबसाइट का नाम aliens.gov या whitehouse.gov/aliens है. इस साइट की हेडलाइन 'THEY WALK AMONG US' लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है, जिसका मतलब है वे हमारे बीच चल रहे हैं. वेबसाइट का इंटरफेस इतना रहस्यमयी है कि इसे देखते ही आपको इसके बारे में जानने की उत्सुकता पैदा हो जाएगी. वेबसाइट पर जाते ही आपको काले आसमान में टिमटिमाते तारे दिखाई देंगे. ऐसा लगता है मानो लाखों-करोड़ों तारे जमीन की ओर आ रहे हैं.

वेबसाइट को देखने ही आप यह सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि शायद इस वेबसाइट पर यूएफओ और एलियंस से जुड़े राज खोले गए हैं लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है. दरअसल, अमेरिकी सरकार की ओर से यह एक मजाक किया गया था. असल में अमेरिकी सरकार का यहां एलियंस से तात्पर्य अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे प्रवासियों से है.

यह वेबसाइट अमेरिका में चल रही सख्त इमिग्रेशन नीतियों और सीमा सुरक्षा को हाइलाइट करने के लिए बनाई गई है. अमेरिकी सरकार ने इस वेबसाइट को हाल ही में यूएफओ और एलियंस में लोगों की बढ़ती उत्सुकता का फायदा उठाते हुए लॉन्च किया है. दरअसल, पिछले कुछ महीनों में ट्रंप सरकार यूएफओ फाइलें रिलीज कर रही थी, ऐसे में लोगों को लगा कि शायद सरकार ने एलियंस को लेकर कोई नई जानकारी दी है लेकिन उनके साथ धोखा हो गया.

अवैध प्रवासियों को एलियंस बताते हुए व्याइट हाउस ने कहा कि असली समस्या हमारे बीच रह रहे अवैध प्रवासी हैं, जो 60 साल से कवर-अप के तहत छिपे हुए थे. साइट पर लिखा है कि ये एलियंस हमारे पड़ोस में रहते हैं, दुकानों पर खरीदारी करते हैं, स्कूलों में हमारे बच्चों के साथ पढ़ते हैं, लेकिन वे यहां कानूनी रूप से नहीं हैं.

इस साइट का सबसे आकर्षक फीचर है लाइव इंटरैक्टिव मैप. इसमें अमेरिका के अलग-अलग शहरों और राज्यों में ICE (Immigration and Customs Enforcement) द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या दिखाई जाती है. इसमें कोई व्यक्ति अपने शहर का नाम  डालकर देश सकता है कि वहां कितने एलियंस यानी अवैध प्रवासी पकड़े गए हैं.

जब व्हाइट हाउस ने मार्च 2026 में aliens.gov डोमेन रजिस्टर किया था तब लोग सोच रहे थे कि सरकार यूएफओ फाइल्स से जुड़ा डाटा रिलीज करेगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. सोशल मीडिया पर  यह साइट तुरंत ट्रेंड कर गई. जहां कुछ लोग इस वेबसाइट पर हंस रहे हैं, वहीं कुछ लोग तारीफ भी कर रहे हैं. साइट पर साफ लिखा है कि ये एलियंस यहां नहीं रहने चाहिए. उन्हें उनके देश वापस भेजा जाएगा. सरकार का कहना है कि इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और लोग खुद देख सकेंगे कि उनके इलाके में क्या हो रहा है.