menu-icon
India Daily

यूक्रेनी सैनिकों का खूनी खेल, मार-मारकर आम लोगों को फोर्स में कर रहे भर्ती, सामने आया खौफनाक Video

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में अब तक लाखों लोगों की मौत हो चुकी है. दोनों देश अपनी सेनाओं में लोगों को भर्ती करने के लिए तरह -तरह के लुभावनी चीजें दे रहे हैं.

Gyanendra Tiwari
यूक्रेनी सैनिकों का खूनी खेल, मार-मारकर आम लोगों को फोर्स में कर रहे भर्ती, सामने आया खौफनाक Video
Courtesy: @RT_com

Russia Ukraine War: एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें यूक्रेनी सैनिक आम नागरिकों को जबरदस्ती सेना में भर्ती करने का प्रयास करते दिख रहे हैं. इस वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि सैनिक एक व्यक्ति को भर्ती करने के लिए दबाव डाल रहे हैं, और जो लोग इस प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं, उन्हें हिंसा का सामना करना पड़ रहा है.

वीडियो में, यूक्रेनी सैनिक एक व्यक्ति को उसके घर से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं. इस व्यक्ति ने जब जबरन भर्ती की कोशिश का विरोध किया, तो उसे बेरहमी से पीटा गया. सैनिकों ने अपनी बंदूकें तानते हुए उसे धमकी दी और विरोध करने पर गोली मारने तक की चेतावनी दी. इस दौरान उस नागरिक के शरीर से खून बहता हुआ देखा गया, जो इस स्थिति का विरोध करने के कारण घायल हुआ था.

सोशल मीडिया पर Video वायरल 

यह वीडियो पहले RT के ट्विटर हैंडल द्वारा साझा किया गया था, जिसने इस घटना की गंभीरता को उजागर किया. सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, लोगों ने इसे लेकर चिंता जताई और इस तरह के घटनाओं के बारे में सवाल उठाए. कुछ ने इसे यूक्रेन सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए आलोचना की, जबकि कुछ ने इसे युद्ध के दौरान नागरिकों के अधिकारों का उल्लंघन बताया.

यूक्रेनी सरकार ने अपने नागरिकों से सेना में शामिल होने का आह्वान किया है, लेकिन जब यह भर्ती प्रक्रिया जबरदस्ती और हिंसा के साथ की जाती है, तो यह लोगों में डर और असहमति को जन्म देती है. लोग सरकार के इस फैसले का कड़ा विरोध कर रहें. 

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को तीन साल पूरे होने वाले हैं. इस युद्ध में अब तक लाखों लोगों की मौत हो चुकी है. फिर भी इसका अंत नहीं दिख रहा है. दोनो देशों के बीच युद्ध आए दिन एक नया मोड़ ले रहा है. न तो यूक्रेन और न ही रूस पीछे हटने को तैयार है. यूक्रेन को यूरोप और अमेरिका से मदद मिल रही है.