menu-icon
India Daily

बारिश और बाढ़ से कहर सऊदी अरब में मचा कहर, मक्का मदीना के रेगिस्तान में आई बाढ़, रेड अलर्ट जारी...

मक्का और मदीना के रेगिस्तानी इलाकों में बाढ़ ने सऊदी अरब के मौसम से जुड़ी चुनौतियों को उजागर किया है. सऊदी सरकार की तरफ से राहत कार्यों को तेज़ी से अंजाम दिया जा रहा है. बाढ़ के कारण हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है, और उम्मीद जताई जा रही है कि स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी.

mayank
Edited By: Mayank Tiwari
बारिश और बाढ़ से कहर सऊदी अरब में मचा कहर, मक्का मदीना के रेगिस्तान में आई बाढ़, रेड अलर्ट जारी...

सऊदी अरब के मक्का और मदीना क्षेत्र में हाल ही में हुई भारी बारिश ने रेगिस्तानी इलाकों को जलमग्न कर दिया है. इस अप्रत्याशित बाढ़ के कारण कई जगहों पर यातायात में रुकावटें आई हैं. ऐसे में कई लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया है. हालांकि, सऊदी सरकार ने इस बाढ़ के प्रभाव को गंभीरता से लिया है. जिसके बाद से पूरे देश में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये बारिश बुधवार (8 जनवरी) को भी जारी रह सकती है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में शहर आंशिक रूप से जलमग्न दिखाई दे रहे हैं. मक्का और मदीना, जो कि इस्लाम के दो सबसे पवित्र शहर माने जाते हैं, इन दिनों असामान्य मौसम का सामना कर रहे हैं. तेज बारिश और आंधी के कारण दोनों शहरों के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं, जिससे सड़कों पर पानी भर गया है और लोगों को घरों से बाहर निकलने में कठिनाई हो रही है.

भारी बारिश के चलते पूरे सऊदी का माहौल बदला

फिलहाल, सऊदी सरकार के अधिकारियों ने राहत कार्यों की शुरुआत की है. ऐसे में प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ से बचने के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं. इन दिनों भयंकर बारिश के चलते पूरे सऊदी का माहौल बदल दिया है. भारी बारिश के कारण सऊदी के कई शहर डूब गए हैं. जिसके लिए स्थानीय अधिकारियों ने  आगे भी ऐसी स्थिति बने रहने की चेतावनी जारी की गई है.

सऊदी अरब में भारी बारिश के चलते रेड अलर्ट

सऊदी मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है, जिससे नागरिकों को भारी बारिश और बाढ़ के संभावित खतरों से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत दलों को भेजा गया है और सड़कों की सफाई के लिए भी काम शुरू किया गया है। सऊदी अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और नागरिकों को सभी जरूरी दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।