नई दिल्ली: नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया. दरअसल इस्तांबुल से काठमांडू पहुंची एक टर्किश फ्लाइट की लैंडिंग के वक्त उसके टायर में आग लग गई थी. इस फ्लाइट में कुल 277 यात्री सफर कर रहे थे. वहीं विमान में 11 क्रू मेंबर भी सवार थे. टायर में आग लगते ही एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. एयपोर्ट मैनेजमेंट ने तुरंत फायर ब्रिगेड को भेजा. अच्छी खबर यह है कि इसमें किसी को भी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है.
अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार टर्किश एयरलाइन कि TK-726 फ्लाइट सोमवार यानी की आज इस्तांबुल से काठमांडू पहुंची थी. इस फ्लाइट में 277 पेशेंजर बैठे थे जिनमें बच्चे भी शामिल थे. इसके अलावा 11 क्रू मेंबर भी फ्लाइट में सवार थे. जानकारी ये भी मिली है कि संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी भी इसी फ्लाइट में ट्रेवल किया था. आग लगने की घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी और डर फैल गया. हालांकि एयरपोर्ट कर्मचारियों के क्विक एक्शन के चलते सभी को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता मिल गई.
नेपाल के अधिकारी ने जानकारी दी है कि फ्लाइट के टायर में आग लैंडिंग के वक्त ही लग गई थी. इसके बात तुरंत आपातकालीन अलार्म बजाया गया और सभी यात्रियों को इमरजेंसी गेट से सुरक्षित बाहर निकाल गया. बचाव कार्य के दौरान कुछ यात्रियों को मामूली चोटें लगी हैं. कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है.
यहां देखें वीडियो
A #TurkishAirlines aircraft’s tyre catches fire while landing at Tribhuvan International Airport in #Kathmandu. The fire has been doused and all passengers have been evacuated, confirmed the police. pic.twitter.com/otRaugm1AY
— Smriti Sharmaa (@SmritiSharma_) May 11, 2026
इस पूरी आग लगने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे फ्लाइट के टायर में आग लगी है और विमान रनवे पर तेजी से भाग रहा है. इसके साथ ही वीडियों में यह भी देखा जा सकता है कि विमान के साथ एयरपोर्ट की इमरजेंसी टीम भी भाग रही हैं. अधिकारियों ने बताया है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित बार निकाल लिया गया है. इसके अलावा पूरी घटना की जांच की जा रही है, जिससे भविष्य में ऐसी घटना न हो ये सुनिश्चित किया जा सके.