menu-icon
India Daily

ईरान के साथ जंग के बीच चीन जा रहे डोनाल्ड ट्रंप, सबसे बड़े दुश्मन से दोस्ती के पीछे क्या है अमेरिकी राष्ट्रपति की प्लानिंग?

अमेरिका और ईरान के बीच जंग जारी है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने सबसे पुराने और कट्टर विरोधी कहे जाने वाले चीन जा रहे हैं. इसके पीछे ट्रंप का क्या प्लान हो सकता है?

shanu
Edited By: Shanu Sharma
ईरान के साथ जंग के बीच चीन जा रहे डोनाल्ड ट्रंप, सबसे बड़े दुश्मन से दोस्ती के पीछे क्या है अमेरिकी राष्ट्रपति की प्लानिंग?
Courtesy: AI

अमेरिका और चीन के रिश्ते किसी से छिपी नहीं है. पूरी दुनिया जानती है कि दोनों देश एक दूसरे को प्रबल प्रतिद्वंद्वी हैं. ऑटोमोबाइल और कई क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच एक होड़ लगी होती है. इस समय ईरान और अमेरिका के बीच जंग भी जारी है. 

दुनिया के कई रिपोर्टों में यह भी कहा गया कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे जंग में कहीं न कहीं चीन तेहरान को बैक सपोर्ट कर रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक इन सब माहौल के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 14 और 15 मई को चीन के दौरे पर रहने वाले हैं.

चीन दौरे के पीछे क्या है अमेरिका की प्लानिंग?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस तनाव के बीच चीन जाने की तैयारी में है. अमेरिकी सीनेट में दोनों पार्टियों के सांसद ने एक प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि चीन हमेशा से अमेरिका और उसके सपोर्ट करने वाले देशों की सुरक्षा और आर्थिक हितों को कमजरो करने की कोशिश करता रहा है. इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में गतिविधियां भी देखने को मिली है. इसके साथ-साथ ताइवान पर भी चीन अपनी ताकत दिखाने की कोशिश करता रहा है.

इतना ही नहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में चीन अमेरिका को आर्टिफिशिय इंटेलिजेंसी समेत अन्य तकनीकी क्षेत्रों में भी पछाड़ने की कोशिश करता रहा है. इसके बाद भी डोनाल्ड ट्रंप का चीन दौरे पर जाने के पीछे अमेरिका की कोई बड़ी प्लानिंग हो सकती है. हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन सेमीकंडक्टर्स के क्षेत्र में लगे प्रतिबंधों पर ढील चाहता है. चीन के पास बड़ी अमाउंड में  रेयर अर्थ खनिज मौजूद है .बीजिंग चाहता है कि अमेरिका उसे अमेरिकी कंपनियों को यह भेजने की अनुमति दे.  इस मुद्दे पर  दोनों देशों के बीच बातचीत होनी है.

ताइवान के मुद्दे पर भी चिंता

अमेरिकी ट्रेजरी सचिव ने बताया कि चीन और अमेरिका के राष्ट्रपति इस मुलाकात के दौरान ईरान युद्ध पर भी चर्चा करेंगे. उन्होंने कहा कि इस बैठक में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के खोले जाने पर भी चर्चा हो सकती है. वहीं अमेरिकी ताइवान मुद्दे को लेकर भी चर्चा संभव बताई जा रही है. चीन ताइवान पर अपना दवाब बना रहा है, ऐसे में अमेरिका इस मुद्दे पर भी चर्चा कर सकता है, ताकि भविष्य में दोनों देशों के बीच कोई बड़ा तनाव उभर कर ना आए. ट्रंप की इस यात्रा को लेकर चीन में भी तैयारी शुरू हो गई है.