menu-icon
India Daily

स्कूल की बंद अलमारी में छात्र के साथ सेक्स करती पकड़ी गई टीचर, मचा हड़कंप

एक हाई स्कूल टीचर ने अपने ही छात्र के साथ स्कूल की अलमारी और अपनी गाड़ी में सेक्स करती पकड़ी गई.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
स्कूल की बंद अलमारी में छात्र के साथ सेक्स करती पकड़ी गई टीचर, मचा हड़कंप
Courtesy: X

स्कूल में टीचर और छात्र का संबंध बहुत ही पवित्र होता है. टीचर पर छात्रों के पेरेंट्स का सबसे ज्यादा भरोसा होता है लेकिन अगर वही हैवान बन जाए तो. ऐसे ही एक मामले में एक हाई स्कूल टीचर ने अपने ही छात्र के साथ सेक्स कर लिया. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि स्कूल की अलमारी और अपनी गाड़ी में छात्र के साथ ये संबंध बनाए.

स्कूल में बनाए छात्र के साथ संबंध

अमेरिका के जॉर्जिया राज्य की डगलस काउंटी के एलेक्जेंडर हाई स्कूल में पढ़ाने वाली 25 वर्षीय मैरिस निकोल्स ने ही ये घिनोना काम किया है. 23 अप्रैल को स्कूल की एक अलमारी के अंदर छात्र के साथ संबंध बनाए. 

गाड़ी में दूसरी घटना

जांच में यह भी सामने आया कि दूसरी कथित घटना 2 मई को हुई. आरोप है कि टीचर और छात्र एक रिहायशी इलाके में खड़ी हमर गाड़ी के अंदर मिले थे. पुलिस ने इसे भी केस का हिस्सा बनाया है. अधिकारियों के मुताबिक, दोनों घटनाओं के आधार पर टीचर पर यौन उत्पीड़न के दो गंभीर आरोप लगाए गए हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए निकोल्स को हिरासत में ले लिया. वह डगलस काउंटी जेल में बंद हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल

इस मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी तीखी बहस शुरू हो गई है. एक यूजर ने लिखा कि, "ये शिकारी औरतें एक ऐसा लड़का चाहती हैं जिसे वे कंट्रोल कर सकें और जिसे हुक्म दे सकें, जानवर कहीं की." वहीं दूसरे ने कहा कि, "सिर्फ इस साल ही मैंने ऐसे लगभग 5 मामले देखे हैं जिनमें महिलाओं ने कम उम्र के लड़कों का रेप किया, लेकिन इस पर कोई कुछ नहीं कहता."