मिडल ईस्ट में जारी महायुद्ध के बीच एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है. ईरान ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 15-सूत्रीय सीजफायर प्लान को सिरे से खारिज कर दिया है. ईरान ने ट्रंप के इस प्रस्ताव को अत्यधिक बताते हुए ठुकरा दिया और साफ लहजे में अमेरिका को चेतावनी दी है कि, "युद्ध शुरू आपने किया, खत्म हम करेंगे".
ईरानी सरकारी मीडिया एजेंसी का हवाला देते हुए अधिकारियों ने बताया कि तेहरान ने अमेरिका और इजरायल के सामने अपनी मांगों की एक नई लिस्ट जारी की है. ईरान पूरी तरह से इस जिद पर अड़ा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज उसका है और शांति के लिए इस पर उसकी संप्रभुता को हर हाल में मानना होगा.
संघर्ष को समाप्त करने के लिए ईरानी अधिकारियों ने अमेरिका के सामने ये 5 बेहद सख्त मांगें रखी हैं:
शांति प्रस्ताव खारिज करने के साथ ही ईरानी अधिकारियों ने डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा हमला बोला है। तेहरान ने दो टूक कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति यह बिल्कुल तय नहीं कर सकते कि यह युद्ध कब समाप्त होगा और किन शर्तों पर होगा.
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अब गेंद अमेरिका के पाले में है और ईरान इस युद्ध को "अपनी पसंद के समय पर और केवल तभी समाप्त करेगा, जब उसकी अपनी ये शर्तें पूरी होंगी." फिलहाल ईरान के इस आक्रामक रुख से साफ है कि मिडल ईस्ट में यह तनाव जल्द खत्म होने वाला नहीं है.