Israel Hamas War: अमेरिका के अटलांटा में इजरायली वाणिज्य दूतावास के बाहर एक फिलिस्तीनी समर्थक ने खुद को आग लगा ली है. फिलिस्तीनी समर्थक को बचाने के दौरान एक सुरक्षाकर्मी भी बूरी तरह घायल हो गया है.
इजरायल और हमास के बीच सात दिन के विराम के बाद शुक्रवार को फिर से युद्ध शुरु हो गया है. इजरायल ने हमास पर सीजफायर के उल्लंघन का आरोप लगाया और शुक्रवार को फिर से हमास पर हवाई हमले शुरु कर दिए हैं. बताया जा रहा है कि इजरायल द्वारा किए गए हमले में 175 लोगों की जान चली गई है.
इसी बीच अमेरिका के अटलांटा में स्थित इजरायली वाणिज्य दूतावास के सामने एक फिलिस्तीन समर्थक ने खुद पर गौसोलिन का उपयोग कर आग लगा ली है. इजरायल की स्थानीय पुलिस के मुताबिक प्रदर्शनकारी की हालात गंभीर बताई जा रही है. उसके हाथ में फिलिस्तीन का झंडा भी था. पुलिस ने सुरक्षाकर्मी की भी हालत को गंभीर बताया है.
इस घटना को देखते हुए अटलांटा पुलिस ने कहा कि कट्टर राजनीति के समर्थन के कारण यह घटना देखने को मिली है. उन्होंने आगे कहा दूतावास की इमारत सुरक्षित है और किसी खतरे की संभावना नहीं है. अटलांटा स्थित एफबीआई ऑफिस ने कहा कि इस मामले पर स्थानीय कानूनी एजेंसियों के साथ बैठक की जाएगी और मामले की जांच की जाएगी.
बता दें कि 7 अक्टूबर से जारी इजरायल हमास युद्ध के बीच सात दिन का युद्धविराम हुआ था. लेकिन हमास के उल्लंघन के बाद शुक्रवार से फिर युद्ध जारी हो गया है. इस हमले में 175 लोगो की मारे जाने की खबर है. इजरायल की गाजा पर लगातार बमबारी जारी है. लेकिन हमास द्वारा पहले येरुशलम पर हमाल किया गया था. जिसके बाद इजरायल ने यह कदम उठाया.