प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर हैं. यहां उन्होंने विलमिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज और जापानी पीएम फोमियो किशिदा के साथ क्वाड समिट में शामिल हुए. इस समिट के बाद पीएम मोदी और अन्य क्वाड नेताओं ने कैंसर मूनशॉट कार्यक्रम में हिस्सा लिया. यहां पीएम मोदी ने इंडो-पेसिफिक देशों को 4 करोड़ वैक्सीन मुफ्त देने की घोषणा की है. साथ ही 7 बिलियन डॉलर की कीमत वाले टेस्टिंग किट और डिटेक्टिंग किट देने की घोषणा भी की है.
वहीं क्वाड समिट से पहले पीएम मोदी ने राष्ट्रपति बाइडेन से उनके होमस्टेट डेलावेयर स्थित आवास पर मुलाकात की. इस दौरान और जो बाइडेन ने पीएम मोदी का गले लगाकर स्वागत किया. इसके बाद बाइडेन और पीएम मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई, जो 1 घंटे से ज्यादा समय तक चली.
इस बैठक में पीएम मोदी ने कहा,'हमारी बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब दुनिया तनाव और संघर्ष से घिरी हुई है. ऐसे में क्वाड का साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर मिलकर काम करना संपूर्ण मानवता के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. हम किसी के खिलाफ नहीं हैं. हम सभी नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए सम्मान और सभी मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करते हैं. स्वतंत्र, समावेशी और समृद्ध इंडो-पैसिफिक हमारी साझा प्राथमिकता और साझा प्रतिबद्धता है.
"We will reform UN Security Council to make it more inclusuive, democratic, accountable": Quad joint declaration
— ANI Digital (@ani_digital) September 22, 2024
Read @ANI Story | https://t.co/h0HmSlyn4L#Quad #UNSC #US #India #Australia #Japan pic.twitter.com/56XcCdkPHa
आगे पीएम मोदी ने कहा, 'हमने मिलकर स्वास्थ्य, सुरक्षा, टेक्नोलॉजी, जलवायु परिवर्तन और कैपेसिटी बिल्डिंग जैसे क्षेत्रों में कई सकारात्मक और समावेशी पहल की हैं. हमारा संदेश स्पष्ट है- क्वाड यहां रहने, सहायता करने, साझेदारी करने और पूरक बनने के लिए है. मैं एक बार फिर राष्ट्रपति बाइडेन और मेरे सभी सहयोगियों को बधाई देता हूं. हमें 2025 में भारत में क्वाड लीडर्स समिट आयोजित करने में खुशी होगी.'
कैंसर मूनशॉट कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'मैं इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए राष्ट्रपति बाइडेन का हार्दिक अभिनंदन करता हूं. यह सुलभ और गुणवत्तापूर्ण हेल्थ केयर के लिए हमारे साझे दृढ़ संकल्प को दर्शाता है. कोविड महामारी के दौरान हमने इंडो-पैसिफिक के लिए क्वाड वैक्सीन इनिशिएटिव लिया था और मुझे खुशी है कि क्वाड में, हमने सर्वाइकल कैंसर जैसी चुनौती का मिलकर सामना करने का निर्णय लिया है. कैंसर केयर में, इलाज के लिए सहयोग आवश्यक है. भारत में बड़े पैमाने पर एक बहुत ही सस्ता सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग कार्यक्रम चल रहा है.'
#WATCH | Wilmington, US: At the Cancer Moonshot event, Prime Minister Narendra Modi says "I want to thank President Biden for organising this event. This reflects our shared determination to provide affordable, accessible and quality health care. During the COVID pandemic, we had… pic.twitter.com/wkVUY0loOl
— ANI (@ANI) September 21, 2024
कैंसर मूनशॉट कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'रेडियोथेरेपी इलाज और कैपेसिटी बिल्डिंग में भी भारत सहयोग करेगा. मुझे खुशी है कि हिंद-प्रशांत देशों के लिए GAVI और QUAD की पहलों के अंतर्गत भारत से 40 मिलियन वैक्सीन डोज का योगदान दिया जाएगा. ये 4 करोड़ वैक्सीन डोज करोड़ों लोगों के जीवन में आशा की किरणें बनेंगी. जैसा कि आप देख सकते हैं कि जब क्वाड कार्रवाई करता है, तो यह सिर्फ देशों के लिए नहीं होता है, यह लोगों के लिए होता है. यह हमारे मानव-केंद्रित दृष्टिकोण का सच्चा सार है.'