PM Modi America Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचे, जहां वे वार्षिक क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और संयुक्त राष्ट्र में एक हाई-प्रोफाइल सम्मेलन को संबोधित करेंगे. फिलाडेल्फिया अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनके विमान के उतरने से पहले ही भारतीय समुदाय की एक बड़ी भीड़ उनके आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रही थी. भारतीय समुदाय का अभिवादन करने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके साथ बातचीत करना 'हमेशा खुशी देने वाला' होता है और उन्होंने रविवार को होने वाले भारतीय समुदाय के कार्यक्रम के लिए अपनी उत्सुकता भी व्यक्त की.
पीएम मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रात 10:30 मुलाकात करेंगे. दोनों नेता क्रेन युद्ध और क्षेत्र में चीन की गतिविधियों के पर चर्चा कर सकते हैं. इसकी जानकारी अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेंक सुलविन ने दी. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति बाइडेन अपनी यूक्रेन की यात्रा पर पीएम मोदी से बात करेंगे.
अमेरिका पहुंचने पर और वहां रहे रहे भारतीय समुदाय के लोगों से मिलने के बाद पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट की. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा- "भारतीय समुदाय ने अमेरिका में अपनी अलग पहचान बनाई है और विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक प्रभाव डाला है. उनसे बातचीत करना हमेशा खुशी की बात होती है. रविवार, 22 सितंबर को भारतीय समयानुसार रात करीब 9:30 बजे मैं न्यूयॉर्क शहर में ModiandUS कार्यक्रम को संबोधित करूंगा. आइए उन बंधनों का जश्न मनाएं जो हमारे देशों को जोड़ते हैं!"
The Indian community has distinguished itself in the USA, making a positive impact across diverse sectors. It’s always a delight to interact with them. At around 9:30 PM India time on Sunday, 22nd September, I will address the @ModiandUS programme in New York City. Let’s…
— Narendra Modi (@narendramodi) September 21, 2024
पीएम मोदी की यात्रा में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन और अन्य विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें शामिल हैं, जो इंडो-पैसिफिक में सहयोग को मजबूत करने और यूक्रेन और गाजा संघर्ष जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने पर केंद्रित हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात भारतीय समयानुसार रात 10 बजकर 30 मिनट पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन से मिलेंगे. यह आखिरी बार होगा जब अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के बाद बिडेन के पद छोड़ने से पहले पीएम मोदी और बिडेन की मुलाकात होगी. दोनों नेताओं के बीच कई अरब डॉलर के सौदे सहित कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है, जिसके तहत भारत अमेरिका से 31 प्रीडेटर ड्रोन खरीदेगा. भारत-अमेरिका अंतरिक्ष सहयोग के बारे में एक घोषणा की उम्मीद है, जिसमें ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का एक्सिओम-4 मिशन के हिस्से के रूप में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा शामिल है.
पीएम मोदी के अमेरिका पहुंचने पर राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ट्वीर कर लिखा- "आज, मैं प्रधानमंत्री अल्बानिस, मोदी और किशिदा का अपने घर डेलावेयर में स्वागत करूंगा. ये नेता सिर्फ एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र को सुनिश्चित करने के लिए ही जरूरी नहीं हैं. वे मेरे और हमारे देश के मित्र हैं. मैं आगे होने वाले शिखर सम्मेलन में हम जो कुछ भी हासिल करेंगे, उसके लिए उत्सुक हूं."