अमेरिका में UFOs यानी अज्ञात उड़ने वाली वस्तुओं को लेकर वर्षों से चल रही बहस एक बार फिर तेज हो गई है. पेंटागन ने पहली बार कई गोपनीय फाइलें जारी की हैं. इन फायलों को दशकों तक सार्वजनिक नहीं किया गया था. इन दस्तावेजों में 1940 के दशक से लेकर हाल के वर्षों तक दर्ज कई रहस्यमयी घटनाओं के बारे में बताया गया है.
United States Department of Defense ने शुक्रवार को 160 से अधिक फाइलें जारी कीं, जिनमें UFOs से जुड़ी रिपोर्टें शामिल हैं. विभाग अब इन घटनाओं को अनआइडेंटिफाइड एनोमलस फिनॉमेना UAPs कहता है. जारी की गई एक रिपोर्ट दिसंबर 1947 की है, इसमें फ्लाइंग डिस्क देखे जाने की घटनाओं का जिक्र है. वहीं 1948 की एक टॉप सीक्रेट एयर फोर्स रिपोर्ट में अज्ञात विमानों और उड़ने वाली तश्तरियों की गतिविधियों का उल्लेख किया गया है.
Excuse me?? pic.twitter.com/5WU4F34AJP
— Chris Ramsay (@chrisramsay52) May 8, 2026Also Read
इन फाइलों में सिर्फ पुरानी घटनाएं ही नहीं, बल्कि हाल के वर्षों की रिपोर्टें भी शामिल हैं. एक दस्तावेज में 2023 की घटना का उल्लेख है, जिसमें संघीय एजेंसियों की तीन अलग-अलग टीमों ने आसमान में नारंगी रंग के गोले देखने की बात कही. रिपोर्ट के मुताबिक इन गोलों से छोटे लाल रंग के गोले निकलते दिखाई दिए थे. अधिकारियों ने इन घटनाओं को असामान्य जरूर माना है.
— Department of War 🇺🇸 (@DeptofWar) May 8, 2026
डोनाल्ड ट्रंप ने फरवरी में सरकारी एजेंसियों को UFO और एलियन से जुड़ी फाइलें जारी करने का आदेश दिया था. उन्होंने कहा था कि लोगों में इस विषय को लेकर भारी दिलचस्पी है. इसी दौरान ट्रंप ने बराक ओबामा के एक पुराने बयान का भी जिक्र किया. ओबामा ने एक पॉडकास्ट में मजाकिया अंदाज में कहा था कि वे असली हैं, लेकिन मैंने उन्हें नहीं देखा. उन्होंने एरिया 51 का भी जिक्र किया था. लंबे समय से UFO षड्यंत्रों का केंद्र माना जाता रहा है. इन बयानों के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा और तेज हो गई.
JUST IN: 🇺🇸 Department of War releases UFO and potential alien life files. pic.twitter.com/sIA3rIDx18
— Watcher.Guru (@WatcherGuru) May 8, 2026