menu-icon
India Daily

ऑपरेशन सिंदूर से घुटनों पर आया पाकिस्तान, PM शहबाज शरीफ ने भारत को लेकर कही ये बात

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ़ ने मंगलवार को सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान कहा कि “पाकिस्तान सभी लंबित मुद्दों पर भारत के साथ बातचीत के लिए तैयार है, जिसमें जम्मू-कश्मीर, पानी, व्यापार और आतंकवाद शामिल हैं”. गौरतलब है कि यह कूटनीतिक पहल 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद दो महीने से भी कम समय में पाकिस्तान की तरफ से की गई है. इस हमले में 26 लोग मारे गए थे.

Kuldeep Sharma
Edited By: Kuldeep Sharma
ऑपरेशन सिंदूर से घुटनों पर आया पाकिस्तान, PM शहबाज शरीफ ने भारत को लेकर कही ये बात
Courtesy: Web

प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ़ ने मंगलवार को सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान कहा कि पाकिस्तान सभी लंबित मुद्दों पर भारत के साथ चर्चा करने के लिए तैयार है. पाकिस्तान रेडियो के अनुसार प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ़ ने कहा कि पाकिस्तान सभी लंबित मुद्दों पर भारत के साथ बातचीत के लिए तैयार है, जिसमें जम्मू-कश्मीर, पानी, व्यापार और आतंकवाद शामिल हैं”. गौरतलब है कि यह कूटनीतिक पहल 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के बाद दो महीने से भी कम समय में आई है, जिसमें 26 लोग मारे गए थे. वहीं हमले के तुरंत बाद भारत ने 1960 की इंडस वॉटर ट्रीटी निलंबित कर दी थी और पाकिस्तान के साथ सभी व्यापार प्रतिबंधित कर दिए थे. 

पहलगाम हमले के बाद भारत ने उठाए थे कड़े कदम

इसके साथ ही 7 मई को 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत आतंकवादी संरचनाओं पर हवाई हमले भी किए थे, जिससे बाद चार दिनों तक दोनों देशों के बीच संघर्ष जारी रहा था, और 10 मई को एक समझौते के द्वारा यह कार्रवाई स्थगित हुई थी. बता दें कि भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह पाकिस्तान के साथ केवल दो विषयों पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की वापसी और आतंकवाद पर ही चर्चा करेगा. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि POK की वापसी और आतंकवाद के अलावा कोई अन्य मुद्दा बातचीत का विषय नहीं होगा, और तब तक इंडस वॉटर ट्रीटी भी इसी शर्त पर स्थगित रहेगी.

पाकिस्तान से केवल POK और आतंवाद पर होगी बात

गौरतलब है कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में तनाव बढ़ गया था, जिसके बाद भारत ने कड़े कदम उठाते हुए इंडस वॉटर ट्रीटी निलंबित कर दी थी और व्यापार बंद कर दिए थे. इसके साथ ही 7 से 10 मई के दौरान भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया, जिसके तहत पाकिस्तान स्थित आतंकवादी ठिकानों पर हवाई हमला किया गया था. हालांकि शहबाज शरीफ़ ने सभी मुद्दों पर बातचीत की बात कही है, लेकिन भारत ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि पाकिस्तान से केवल पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की वापसी और आतंकवाद पर ही चर्चा हो सकती है.