Pakistan News: मुंबई 26/11 हमले के मुख्य साजिशकर्ता लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी आजम चीमा की पाकिस्तान के फैसलाबाद में मौत हो गई है. लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के इंटेल चीफ 70 साल के आजम चीमा की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है. चीमा को 26/11 के मुंबई हमलों की योजना बनाने और उसे अंजाम देने का मास्टरमाइंड माना जाता है. चीमा से पहले पाकिस्तान में हाल के कुछ महीनों ने कई आतंकियों सी रहस्यमयी तरीके से मौत हुई है. कुछ मौतों के लेकर पाकिस्तान की ओर से भारतीय एजेंसियों के इन मौतों में शामिल होने का आरोप भी लगाया गया है. भारत की ओर से भी इन आरोपों को बेबुनियाद बताया जाता रहा है.
चीमा 26/11 के आतंकवादी हमलों और जुलाई 2006 के मुंबई ट्रेन बम विस्फोटों के अलावा भारत में कई अन्य आतंकवादी हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक था. आजम चीमा की मौत के बाद इस मौत की पुष्टि हुई है कि मुंबई हमलों के गुनाहगार पाकिस्तान में छिपे हुए हैं, जिसे पाकिस्तान बार-बार इनकार करता है.
Azam Cheema was the strategist of Lashkar-e-Taiba & prime accused for 2006 July Mumbai train blast & 26/11 Mumbai attack.
Azam Cheema was declared Specially Designated Global Terrorist by the US Treasury Department.
His death is a good riddance but he seems died peacefully !! https://t.co/bFXuMObPNf pic.twitter.com/jPogGlvcbm— Abhishek Das 🇮🇳 (@abhish_31) March 1, 2024Also Read
- Pakistan News: जिस हिंदू प्रोफेसर को पैगंबर के नाम पर किया था गिरफ्तार, अब क्यों उसे रिहा करने को मजबूर हुआ पाकिस्तान
- Pakistan News: नवाज के खास बने पाकिस्तानी संसद के नए स्पीकर, 2 दिन में होगा PM के नाम का ऐलान
- Pakistan Slogan Karnataka Assembly: मुश्किल में सिद्धारमैया-नासिर हुसैन, कर्नाटक विधानसभा में लगे थे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, , मिले सबूत
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, खुफिया सूत्रों ने चीमा के बारे में कई जानकारियां दी हैं. कहा गया है कि 2000 के दशक की शुरुआत में चीमा पाकिस्तान के बहावलपुर में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था. चीमा अक्सर छह बाडीगार्ड्स के साथ लैंड क्रूजर में घूमता था. चीमा बहावलपुर में बनाए गए टेररिस्ट कैंप में ट्रेनिंग लेने वाले जेहादियों की मदद करता था. सूत्रों के मुताबिक, जेहादियों का ब्रेन वॉश करने के लिए चीमा पाकिस्तान की खुफिया यूनिट ISI के पूर्व प्रमुख जनरल हामिद गुल, ब्रिगेडियर रियाज़ और कर्नल रफीक को ट्रेनिंग कैंप में लाता था.
लश्कर के आतंकी आजम चीमा को मैप एक्सपर्ट माना जाता है. एक अन्य सूत्र के मुताबिक, उसने जिहादियों को मैप के जरिए पर भारत की तमाम जानकारियां दी. 2000 के दशक के मध्य में चीमा सैटेलाइट फोन के जरिए पूरे भारत में लश्कर के आतंकवादियों को निर्देश भी देता था. अमेरिकी ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने चीमा को लश्कर-ए-तैयबा का 'प्रमुख कमांडर' बताया है. अमेरिका के मुताबिक, आतंकी चीमा का ओसामा बिन लादेन के अल-कायदा से भी संबंध था.