पूरी दुनिया इस बात को लेकर सुकून महसूस कर रही है कि ईरान और अमेरिका के बीत जल्द ही पाकिस्तान में दूसरे दौर की शांति वार्ता शुरू हो सकती है लेकिन ईरान की तरफ से ऐसे संकेत मिल रहे हैं जिसके बारे में जानकर पूरी दुनिया निराशा में हाथ लग सकती है.
ईरान की न्यूज एजेंसी तसनीम के हवाले से कहा गया है कि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अघारची शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान नहीं जा रहे हैं. एजेंसी ने कहा अमेरिका के साथ बातचीत ईरान के एजेंडे में ही नहीं है.
एजेंसी ने कहा शांति वार्ता को लेकर अमेरिकी अधिकारी और अमेरिकी मीडिया भ्रम फैला रहा है. बता दें कि अमेरिका से लगातार इस तरह की खबरें आ रही हैं कि पाकिस्तान में ईरान के साथ दूसरे दौर की शांति वार्ता जल्द शुरू हो सकती है लेकिन ईरान की तरफ से अभी तक इस पर कोई पहल नहीं की गई है.
⚡️ Iran FM Araghchi NOT holding talks with US in Pakistan — Tasnim
— RT (@RT_com) April 24, 2026
‘No negotiations with Americans on agenda’
US officials and media ‘FABRICATING’ stories https://t.co/ksEA1q6A1C pic.twitter.com/19k83RF1wc
ईरान और अमेरिका में बातचीत के लिए पाकिस्तान हरसंभव कोशिशें कर रहा है. वार्ता के दौरान किसी प्रकार की सुरक्षा चूक ना हो इसके लिए पाकिस्तान में लॉकडाउन जैसे हालात हैं. चप्पे-चप्पे पर हाई सिक्योरिटी है लेकिन अभी तक ना तो ईरान और ना ही अमेरिकी की ओर से कोई प्रतिनिधी मंडल बातचीत के लिए पाकिस्तान गया है.
व्हाइट हाउस के ताजा बयान के मुताबिक, अमेरिकी दूत जरेड कुश्नर और स्टीव विटकॉफ शनिवार को पाकिस्तान के लिए रवाना हो सकते हैं. कहा ये भी जा रहा है कि ईरान के विदेश मंत्री अघारची भी शनिवार को इस्लामाबाद पहुंच सकते हैं लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है. वहीं पहले दौर की बातचीत असफल होने के बाद पाकिस्तान दूसरे दौर की बातचीत को सफल बनाने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है, वह अपने इरादों में कितना कामयाब हो पाएगा यह आने वाला वक्त ही बताएगा.