Baba Vanga Predictions 2025: बुल्गारिया की प्रसिद्ध अंधी भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने पिछले कुछ दशकों में विश्व की प्रमुख घटनाओं को लेकर सटीक भविष्यवाणी की है. इसमें न्यूयॉर्क में ट्विन टावर्स पर 11 सितम्बर का आतंकवादी हमला भी शामिल है. बाबा वेंगा ने इसी तरह से 22वीं सदी में होने वाली घटनाओं को लेकर भी भविष्यवाणियां की है.
बाबा वेंगा के मुताबिक अगली शताब्दी में विश्व भर में आश्चर्यजनक घटनाएं घटेंगी, जिनमें यूरोप का मुस्लिमों द्वारा प्रभुत्व में आना और वर्ष 2100 में एक बड़ी क्रांति शामिल है, जो मानवता की दिशा को हमेशा के लिए बदल देगी.
यूरोप पर मुसलमानों का प्रभुत्व होगा
बाबा वेंगा ने यूरोप के लिए एक चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है, जिसमें उन्होंने कहा है कि महाद्वीप की जनसंख्या वर्ष 2025 तक दो मुख्य कारणों, पर्यावरण और भू-राजनीतिक मुद्दों के कारण काफी हद तक कम हो जाएगी. ऐसा लगता नहीं है कि यह संभव है, क्योंकि 2025 बस कुछ ही दिन दूर हैं, हालांकि, बल्गेरियाई चिकित्सक ने एक और भविष्यवाणी की है जो निकट भविष्य में यूरोप की सूरत बदल सकती है.
सांस्कृतिक युद्ध की आशंका
अंधे भविष्यवक्ता ने भविष्यवाणी की है कि ईसाई-प्रधान यूरोप पर वर्ष 2043 तक मुसलमानों का प्रभुत्व हो जाएगा और इस्लाम महाद्वीप का प्रमुख धर्म बन जाएगा. वेंगा ने इस बड़े जनसांख्यिकीय बदलाव के कारण दोनों समुदायों के बीच संभावित सांस्कृतिक युद्ध छिड़ने की भी भविष्यवाणी की है.
2060 तक इस्लाम धर्म ईसाईयों को कर देगा पीछे
उल्लेखनीय है कि एक हालिया अध्ययन में अनुमान लगाया गया है कि अगले 35 वर्षों में मुस्लिम जनसंख्या 70 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी और 3 अरब का आंकड़ा पार कर जाएगी, जिससे वर्ष 2060 तक इस्लाम ईसाई धर्म को पीछे छोड़ते हुए विश्व का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा. दरअसल, दुनिया की जनसंख्या पर रिपोर्ट करने वाली संस्थाएं अक्सर मुसलमानों की तेजी से बढ़ती जनसंख्या की रिपोर्ट कर रही हैं.