Gold Silver Price Today: आज मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में हल्का बदलाव देखा गया. 24 कैरेट सोने की कीमत में 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे दस ग्राम सोना 78,010 रुपये में बिक रहा है. वहीं, चांदी की कीमत में 100 रुपये की गिरावट आई है, और एक किलोग्राम चांदी 92,400 रुपये में बिक रही है.
22 कैरेट सोने की कीमत में भी 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, और दस ग्राम सोना 71,510 रुपये में मिल रहा है. मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और हैदराबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 78,010 रुपये प्रति 10 ग्राम है. दिल्ली में 24 कैरेट सोना 78,160 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है.
मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 71,510 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि दिल्ली में यह कीमत 71,660 रुपये प्रति 10 ग्राम है. चांदी की बात करें तो दिल्ली, बेंगलुरु और कोलकाता में एक किलोग्राम चांदी 92,300 रुपये में मिल रही है, जबकि मुंबई में इसकी कीमत 92,400 रुपये है. चेन्नई में चांदी की कीमत सबसे ज्यादा 99,800 रुपये प्रति किलोग्राम है.
इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने की कीमतों में स्टेबिलिटी देखी गई है. एशियाई मार्केट में मंगलवार को सोने की कीमतें स्टेबल रहीं. स्पॉट गोल्ड 2,606.07 डॉलर प्रति आउंस पर टिका रहा, जबकि अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स में 0.1% की बढ़त दर्ज की गई और यह 2,619.90 डॉलर प्रति आउंस पर पहुंच गया.
स्पॉट सिल्वर 28.94 डॉलर प्रति आउंस पर स्थिर रहा. पैलेडियम की कीमत में 0.1% की बढ़ोतरी हुई और यह 901.49 डॉलर प्रति आउंस हो गया, जबकि प्लैटिनम की कीमत 0.4% गिरकर 900 डॉलर प्रति आउंस रही.