नई दिल्ली: मिडिल-ईस्ट में चल रही लड़ाई के तहत सोमवार को दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) के पास एक बड़ा हादसा हो गया. इस दौरान एक फ्यूल टैंक से ड्रोन टकरा गया, जिससे टैंक में आग गया. इसकी वजह से आसमान में घना धुआं फैल गया. इमरजेंसी टीमों को तंरत सूचित किया गया. साथ ही उड़ानें भी कुछ देर के लिए रद्द कर दी गईं.
दुबई मीडिया ऑफिस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि एक ड्रोन एयरपोर्ट के पास मौजूद फ्यूल टैंकों में से एक से टकरा गया. दुबई सिविल डिफेंस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं. आग बुझाने के लिए उन्होौंने फायर ट्रक, पाइप और दूसरे इक्यूपमेंट्स का इस्तेमाल किया. इस हादसे में किसी को चोट लगने की खबर नहीं है. सभी कर्मचारियों और आस-पास के लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.
Large fire reported in the vicinity of Dubai International Airport after an Iranian drone attack tonight. pic.twitter.com/XmIvEq2KTu
— OSINTtechnical (@Osinttechnical) March 16, 2026Also Read
- जंग से टूटा ईरान! इंटरनेट बंद और महंगाई से त्रस्त ईरानी, बॉर्डर खुलते ही झोला लेकर कहां जा रहे लोग? सामने आई हकीकत
- US-Israel-Iran War LIVE: तेहरान के फ्यूल डिपो पर बमबारी, अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन- ईरान विदेश मंत्री
- ईरान-अमेरिका जंग का नेपाल पर असर: पेट्रोल 31 और डीजल 54 रुपये हुआ महंगा; LPG सिलेंडर पर 296 रुपये का बोझ, जानें नई कीमतें
अधिकारियों ने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है. साथ ही पुष्टि करते हुए बताया है कि इस हादसे में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है. लोगों, एयरपोर्ट कर्मचारियों और एयरपोर्ट के कामकाज की सुरक्षा के लिए सभी सुरक्षा नियमों का पालन किया गया. एयरपोर्ट के आस-पास के इलाके को खाली करा लिया गया था. इस दौरान इमरजेंसी टीमें मौके पर ही मौजूद रहीं, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि आग दोबारा न भड़क जाए.
Dubai Civil Defence teams have successfully contained the fire resulting from impact to one of the fuel tanks in the vicinity of Dubai International Airport. No injuries have been reported.
— Dubai Media Office (@DXBMediaOffice) March 16, 2026
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब किसी ड्रोन ने एयरपोर्ट के पास इस तरह की परेशानी खड़ी की हो. दुबई में पहले भी ड्रोन से जुड़े ऐसे खतरे देखे जा चुके हैं. ये घटनाएं एयरपोर्ट, फ्यूल स्टोरेज और भीड़भाड़ वाले इलाकों जैसी जगहों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा करती हैं. अधिकारी इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं, कि ड्रोन वहां तक कैसे पहुंचा. अधिकारियों ने सभी लोगों से शांत रहने और केवल आधिकारिक खबरों पर ही भरोसा करने की अपील की है.