menu-icon
India Daily

अमेरिका में भारतवंशियों का दबदबा, कैलिफोर्निया में जज बनेंगी जया बडिगा, जानिए हैं कौन

Jaya Badiga: जया बडिगा को कैलिफोर्निया में सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज के रूप में चुना गया है. यह पद पाने वाली वह पहली तेलुगु महिला हैं.

India Daily Live
अमेरिका में भारतवंशियों का दबदबा, कैलिफोर्निया में जज बनेंगी जया बडिगा, जानिए हैं कौन
Courtesy: Social Media

Who Is Jaya Badiga: जया बडिगा को कैलिफोर्निया में सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज के रूप में चुना गया है. वह इंडस्ट्रियलिस्ट और मछलीपट्टनम के पूर्व सांसद बडिगा रामकृष्ण की बेटी हैं. बता दें, जया बडिगा यह पद पाने वाली पहली तेलुगु महिला हैं. इससे पहले उन्होंने सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट के लिए कमिश्नर के रूप में भी काम किया है. 

बता दें, 8 नए जज गवर्नर गेविन न्यूसम की नियुक्ति की घोषणा में शामिल थे. जिसमें से भारत के एक और न्यायाधीश, राज सिंह बधेशा भी शामिल थे. लेकिन जया बडिगा को सैक्रामेंटो सुपीरियर कोर्ट में न्यायाधीश के रूप में जज नियुक्त किया गया है.  

हैदराबाद से की पढ़ाई

जया बडिगा रामकृष्ण की तीसरे नंबर पर आने वाली बेटी है. रामकृष्ण परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है. उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई हैदराबाद राज्य से की है. अमेरिका जाने से पहले उन्होंने उस्मानिया यूनिवर्सिटी से मनोविज्ञान और राजनीति विज्ञान में B.A डिग्री हासिल की है. 

जया बडिगा अमेरिका में की पढ़ाई

पढ़ाई की बात करें तो जया बडिगा ने अमेरिका के बोस्टन यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशन एंड इंटरनेशनल कम्युनिकेशन में मास्टर की पढ़ाई की है. वहीं, उन्होंने आगे की पढ़ाई सांता क्लारा यूनिवर्सिटी से की. यहां उन्होंने ज्यूरिस डॉक्टर की डिग्री हासिल की. 

2009 में की करियर की शुरुआत

जया ने साल 2009 में जया ने कैलिफोर्निया राज्य बार परीक्षा में जीत हासिल की. उसके बाद उन्होंने अपनी करियर की शुरुआत करके 10 साल से ज्यादा समय तक प्राइवेट प्रैक्टिस की. जया बडिगा ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रायल एडवोकेसी और मैक जॉर्ज स्कूल ऑफ लॉ में एक फैकल्टी मेंबर के रूप में कानूनी शिक्षा में भी योगदान दिया है.