menu-icon
India Daily

हैकिंग के दलदल में एक बार फंसे तो निकल नहीं पाएंगे, बचने के लिए करें ये काम

Online Scam: ऑनलाइन स्कैम से बचने के लिए आपको कुछ बातों का ख्याल रखना होगा. चलिए जानते हैं इनके बारे में.

India Daily Live
हैकिंग के दलदल में एक बार फंसे तो निकल नहीं पाएंगे, बचने के लिए करें ये काम
Courtesy: Canva

Online Scam: ऑनलाइन स्कैम के मामले बढ़ते जा रहे हैं और हाल के वर्षों में इसके मामले तेजी से बढ़े हैं. बैंकिंग से लेकर शॉपिंग तक, आज के समय में हर काम ऑनलाइन ही हो जाते हैं. ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि जितने ज्यादा ऑनलाइन काम उतना ज्यादा हैकिंग का खतरा. हैकर्स लोगों को धोखा देने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाते हैं. अगर आपको लग रहा है कि आप पर हैकिंग का खतरा है तो आपको सतर्क रहना होगा और यह जानना होगा कि इस तरह के नुकसान से बचने के लिए क्या करना है और सिर्फ यही नहीं, अगर आपके साथ ऐसा हो गया है तो आगे क्या करना है, ये भी हम आपको यहां बता रहे हैं. 

अगर आप किसी ऑनलाइन स्कैम में फंस गए हैं तो क्या करें?
अगर आप इस तरह के किसी स्कैम का शिकार हो जाते हैं और आपके पैसे चोरी हो जाते हैं तो आपको कुछ बातों का ख्याल रखना होगा. 

स्कैम या कॉन से बचने के लिए क्या करें: 

  • अपने ऑनलाइन अकाउंट को मजबूत पासवर्ड से प्रोटेक्टेड रखें. साथ ही टू-स्टेप वेरिफिकेशन को भी इस्तेमाल करना होगा. 

  • कभी भी किसी ऐसे ऑफर के लालच में न आएं जिस पर विश्वास करना मुश्किल हो जाए. कम समय में ज्यादा रिटर्न वाले दावों पर विश्वास न करें.

  • बिना सोचे-समझे किसी भी लिंक पर क्लिक न करें या किसी वेबसाइट पर न जाएं. 

  • अगर कोई ऑनलाइन आपको ब्लैकमेल कर रहा है तो आपको उसके झांसे में नहीं आना है. इस तरह के मामलों को शांत रहकर ही सॉल्व करना चाहिए. 

  • अपने अकाउंट पर हमेशा मजबूत पासवर्ड लगाएं. साथ ही 2 फैक्टर ऑथेंटिकेशन जरूर लगाएं. और मौजूदा समय में किस तरह के हैकर्स स्कैम प्लान कर रहे हैं उनके बारे में अपडेटेड रहें.