अमेरिका के शिकागो में डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन 18 अगस्त से शुरू है जो कि 22 अगस्त तक चलेगा. इस समिट में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति का औपचारिक कैंडिडेट घोषित किया गया था. शिकागो कन्वेंशन के पहले दिन राष्ट्रपति जो बाइडेन, फर्स्ट लेडी महिला जिल बाइडेन और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने भी भाषण दिया. वहीं बाइडेन जब मंच पर पहुंचे तो लोग, थैंक्यू जो के नारे लगा रहे थे. उन्होंने अपनी बेटी एश्र्ले बाइडेन को इस दौरान गले लगाया .
वहीं राष्ट्रपति बाइडेन ने अपने विदाई भाषण में अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि ये काम कमला हैरिस ने किया, उन्होंने कोरोना के दौर में अमेरिका को पूरी दुनिया में सबसे मजबूत इकोनॉमी बनाने की कोशिश की.
उसके बाद बाइडेन ने ट्रंप पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अमेरिका में राजनीतिक हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है. ट्रंप जब अमेरिका के बारे में बात करते हैं कि तो लगता है अमेरिका कोई बिखरता हुआ देश है. वे दुनिया में अमेरिका की छवि को खराब करने की कोशिश करते हैं.
#WATCH | President of the United States Joe Biden says, "...There is no place in America for political violence. None. You cannot say you love your country when you win..."
— ANI (@ANI) August 20, 2024
(Source: Reuters) pic.twitter.com/h3eRa8SPGo
ट्रंप ने आगे कहा, अमेरिका हार रहा है, असल में ट्रंप लूजर हैं. दुनिया के किसी एक ऐसे मुल्क नाम बताओ, जो ये नहीं सोचता हो कि हम दुनिया में सबसे आगे हैं. अमेरिका जीत रहा है. ट्रंप के पिछले कार्यकाल की तुलना में अमेरिका अब अधिक समृद्ध और सुरक्षित है. बाइडेन ने कहा कि उनकी पार्टी डेमोक्रेसी को बरकरार रखने के लिए लड़ रही है. वे 2020 का चुनाव भी इसी लिए लड़ रहे थे.
#WATCH संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, ".... वह (डोनाल्ड ट्रम्प) अमेरिका को एक असफल राष्ट्र होने की बात करते हैं। वह कहते हैं कि हम हार रहे हैं जबकि वह हारा हुआ है। उनका कहना बिल्कुल गलत है...दुनिया में एक ऐसे देश का नाम बताइए जो यह नहीं सोचता कि हम दुनिया… pic.twitter.com/L3VYE2eYvP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 20, 2024
वहीं बाइडेन स्पीच के अंत में काफी भावुक हो गए तब उनकी बेटी एश्ले ने उन्हें मंच पर संभाला. बता दें कि कार्यक्रम का आखिरी दिन गुरुवार यानी 22 अगस्त को है. इस दिन कमला हैरिस औपचारिक भाषण देंगी.
ये भी देखें